
PATNA
राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान स्कूल, कॉलेज और कोचिंग को पांच से 11 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया है. पहले से निर्धारित परीक्षाएं स्कूल व कॉलेज प्रशासन आवश्यकतानुसार कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए ले सकेंगे.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की बैठक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोना को लेकर शनिवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद हुई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में यह फैसला लिया गया. मुख्यमंत्री ने स्कूलों को बंद करने पर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप को विचार करने को कहा था. इसके तुरंत बाद क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई. बैठक के बाद मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह और डीजीपी एसके सिंघल द्वारा जारी संयुक्त आदेश में पांच से 11 अप्रैल तक शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के अलावा पांच से 30 अप्रैल तक सभी सार्वजनिक समारोहों (सरकारी व निजी) पर रोक लगायी गयी है.पहले से निर्धारित परीक्षाएं कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए ली जायेंगी



