
पटना।


मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान के आठवें सम्मान समारोह, पटना में जमशेदपुर की संस्था ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक और सामाजिक कल्याण समिति के आजीवन सदस्यगण सह कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
यह सम्मान अभियान में मिथिलाक्षर के व्यापक प्रचार प्रसार और संरक्षण के लिए विक्रम आदित्य सिंह, पंकज कुमार राय, राघव मिश्र और प्रसन्ना झा को प्रदान किया गया। ज्ञातव्य है कि ये सभी *मिथिलाक्षर संरक्षक* के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
जमशेदपुर शहर से इकट्ठे चार नामों की घोषणा मंच से होते ही सभागार गूंज उठा और इनके कार्य की सराहना मंच से मुक्त कंठ से की गई। जमशेदपुर में रहने वाले मिथिलावासियों के लिए ये अत्यंत हर्ष का विषय है।

