सिवान जेल से ट्रांसफर किये गए सात केदी
पटना | सिवान मंडल कारा से पूर्व सांसद मोहम्द शाहबुद्दीन को भागलपुर सेंट्रल जेल भेजे जाने के दूसरे दिन सिवान जेल में बंद सात अन्य कैदियों को भी दूसरे जेलो में भेजा गया
है इसमें कई शाहबुद्दीन के करीबी बताये जाते है | प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग की अनुसंशा पर शुक्रवार की सुबह सात कैदियों को बक्सर ,गया और मोतिहारी भेजा गया इनमे शाहबुद्दीन के करीबी रहे रुस्तम खा ,अबेर आलम धुर्व जायसवाल,उपेन्द्र सिंह पिंटू चौधरी ,अभिषेक श्रीवास्तव तथा चन्दन सिंह शामिल है | बताया जाता है धुर्व जायसवाल को गया पिंटू चौधरी ,अभिषेक श्री वास्तव और चन्दन सिंह को बक्सर तथा उपेन्द्र सिंह ,रुस्तम खा ,और अबरे आलम को मोतिहारी शिफ्ट किया गया है |
अब पत्रकार राजदेव हत्या कांड में उपेन्द्र सिंह को रिमांड पर लेने में पुलिस को तकनीकी कारणों से देर हो सकती है | गुरुवार को ही पुलिस ने सीजेएम की अदालत
में उसे रिमांड पर लेने का आवेदन दिया था |

