
पटना | बिहार के मुख्यमंत्री की संपति भले ही नहीं बढ़ी हो ,उनके मंत्रियो की संपति में उल्लेखनीय इज़ाफ़ा है ,राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के छोटे बेटे व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की बात करे तो एक साल के दौरान उनकी
संपति में 37 लाख रूपए की वृद्धि हुई | उनके बड़े भाई व स्वास्थ्य मंत्री तेज़
प्रताप यादव 29 लाख की बीएमडब्लू कार व 15 लाख की बाइक के मालिक
है दोनों भाई करोड़पति है |
तेजस्वी यादव के पास 1 28 करोड़ की चल अचल की संपति है तो स्वास्थ्य
मंत्री तेज प्रताप यादव कुल 1 24 करोड़ के स्वामी है तेजस्वी के पास कोई कार
नहीं है ,तेज़ प्रताप के पास 29 लाख की बीएमडब्लू कार व 15 50 लाख की बाइक
है | तेजस्वी के पास पटना सहित कई जगहों पर कीमती जमीन है | एक साल के
दौरान तेजस्वी की संपति में 37 की वृद्धि हुई |


