राजेस तिवारी
पटना |
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के प्रकाश पर्व को लेकर पटना पहुचे है वे पहले पाच जनवरी को आने वाले थे ,उनके कार्यक्रम बदलकर पहले आने पर जीतन राम माझी ने निशाना साधते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाच जनवरी को प्रकाश पर्व पर आने वाले है | केजरीवाल भी पहले उसी दिन आने वाले थे ,लेकिन प्रधानमंत्री के रहते मीडिया में जगह मिलने की गुंजाइश न देख अचानक पहले पहुच गये |
माझी ने केजरीवाल को चुनाव मेढक करार दिया है, कहा की पंजाब में चुनाव
को देखते हुए केजरीवाल ने प्रकाश पर्व में आने का फैसला किया है। लेकिन
इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है |



