
राजेस तिवारी
पटना | देर रात घडी में 12 बजे और क्रिसमस का त्यौहार आरम्भ हो गया | आज सुबह माता मरियम की प्रतिमा के निकट पूजा की गई श्रद्धालुओ के लिए चर्च खोल दिए गए है | राजधानी पटना के प्रमुख चर्चो के केथोलिक चर्च बाकीपुर,क्राइस्ट चर्च ,गाँधी मैदान बेपटिस्ट चर्च खेतान मार्केट ,संत जोसेफ केथोलिक चर्च ,आर्च बिशव हाउस कुर्जी पेरिस चर्च अदि जगहों पर क्रिसमस की विशेष तैयारी की गई है आधी रात प्रभु ईशु के जन्म के साथ देशभर में क्रिसमस की धूम है इस अवसर पर राजधानी पटना सहित पुरे बिहार के चर्चो में विशेष प्राथना हुई | आज ईसाई धर्मावलबी आशीर्वाद लेने चर्चो में जा रहे है | लोग एक
दूसरे को क्रिसमस की बधाई भी दे रहे है | मुख्यमंत्री नीतीश कुमारवउपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई नेताओ व गणमान्य लोगो ने लोगो को क्रिसमस की बधाई दी है | घडी में जैसे ही रात के 12 बजे ,घंटा बज उठा प्रतिक स्वरूप प्रभु यीशु अवतरित हो गए | सबने मोमबती जलाकर प्राथना की | एक दूसरे को
मेरी क्रिसमस कहा | चर्चो के आलावा त्रिपोलिया अस्पताल तथा अन्य ईसाई घरो को भी सजाया गया | पादरी की हवेली स्थित कॅथलिक चर्च में रात 11 बजे मिस्सा बलिदान की पूजा शुरू हुई जब रात 12 बजे तब गोशाला में एकत्रित लोगो ने चर्च के फादर संतोष डिसूजा बाल स्वरूप प्रभु यीशु को गोशाला से उठा चर्च में लाए | भक्ति व खुशियो के बीच प्रभु का अवतरण पर्व मनाया गया | प्रभु के संदेश को फादर ने पढ़ा ,घंटे की आवाज़ गुंजी आतिशबाजी होने लगी | फादर संतोष डिसूजा ने कहा की क्रिसमस मानव के प्रति ईश्वर के प्रेम की याद दिलाता है |



