
पटना | जनाधिकार पार्टी के अध्यझ और मधेपुरा सांसद पप्पू यादव राजनीतिक मर्यादा का उल्लघन करते हुए सीएम नीतीश कुमार पर अभद्र टिप्पणी की है ,पप्पू ने सीएम नीतीश पर आरोप लगाते हुए कहा की वे अपने
नयन सुख के लिए अपनी सभा में महिलाओ को आगे बैठाते है | पप्पू यादव
ने सोमवार को मधेपुरा में सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर डाली | पप्पू
ने सीएम की सभाओ में आने वाली महिलाओ पर तंज कसते हुए कहा की सीएम
अपने नयन सुख के लिए उन्हें आगे बैठाते है | उन्होंने कहा की नीतीश जी अपने
कैशलेस की बात कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करते है | दूसरी और पैसे बटवाकर जीविका कार्यकर्ताओ को अपनी सभाओ में बुलाते है |
पप्पू यादव ने सीएम पर हमला जारी रखते हुए कहा की हमारे सीएम मन सुखिया
नैंनसुखिया व्यक्ति है | पप्पू यादव यहा पर नहीं रुके उन्होंने सीएम पर हमला जारी रखते हुए उनपर चरित्र हनन सबधी टिप्पणी भी कर दी | पप्पू यादव ने शराबबंदी योजना को विफल बताते हुए कहा की बंदी के बाद भी हर गली में शराब बिक रही है | दलालो और पदाधिकारियो के जरिए शराब हर घर में भेजा जा रहा है वे दूसरे किसी पार्टी के नेता विधायक या गठबंधन दल के नेताओ को अपने पैरो की धूल समझते है | अपने कार्यक्रमो में वे दलालो ,बईमानों को महामंडित करते है इससे पहले पप्पू यादव ने कहा था की सच में अगर नीतीश कुमार बेनामी संपती को बाहर लाना चाहते है ,तो पहले आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद और उनके परिवार सहित अपने अपने पार्टी के विधायको और सांसदो की संपती की जाच कराए |


