


राजेस तिवारी
पटना |
बिहार में चक्रवातीय तूफान वरदा का असर तो नहीं लेकिन पछुआ और पुरवा हवाओ के टकराने के कारण कोहरा बढ़ने की आशंका है | बिहार में कई जिलो में ठंडी हवाओ ने कनकनी बढ़ा दी है | कई जिलो में शीतलहर की स्थिति है | मौसम विज्ञानं के अनुसार अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान गिर सकता है | इस बीच बीते दिनों के भीतर ठंड से 50 लोगो की मोत हो चुकी है | हिमाचल झेत्र में बर्फ़बारी ,पश्चिमी विझोभ तथा पछुआ हवाओ के कारण उत्तर प्रदेश और नेपाल में ठंड आ रही है तो पूरब (पश्चिमी )में गर्म हवाए पहुच रही है । इसका असर घने कोहरे के रूप में दिखेगा | अधिकतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी ,लेकिन न्यूनतम तापमान गिरेगा | पटना में सोमवार की दोपहर बाद हलकी धुप निकली ,मगर कड़ाके की ठंड से लोगो को राहत नहीं मिली | तापमान के सुधार के बावजूद कोल्ड दे की स्थिति बनी हुई है | सोमवार को पटना का न्यूनतम पारा 12 डिग्री और अधिकतम पारा 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है |
सूबे में सबसे सर्द भागलपुर का सबीर रहा जहा पारा सात डिग्री सेल्सियस तक
लुढक गया |
तापमान
पटना ;10 डिग्री
गया ;12 डिग्री
मुजफ्फरपुर ;12 डिग्री
भागलपुर ;11 डिग्री
पूर्णिया ;11 डिग्री

