
राजेस तिवारी
पटना |

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित सूबे के तमाम नेताओ ने शोक जताया है ,राज्य सरकार ने उनके निधन पर एक दिन का शोक की घोषणा की है | तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया | अपने ट्वीट में उन्होंने उनके निधन को दुखद बताते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की साथ ही बिहार में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है | शोक व्यक्त करने वालो में केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ,केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ,बिहार प्रदेश अध्यझ नित्यानंद राय ,पूर्व बिहार प्रदेश भाजपा अध्यझ मंगलवार पांडेय आदी भी शामिल है | बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी तथा बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपझ प्रेम कुमार ने अपनी सवेदना व्यक्त की है |

