

राजेस तिवारी
पटना |

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज से पहले लोक संवाद कार्यक्रम का सिलसिला आरंभ किया है | इससे पहले सोमवार को आज मुख्यमंत्री ने लोगो को लोक सवाद के बारे में बताया ,और साथ ही आज के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे | आज से प्रत्येक माह के तीन सोमवार तमुख्यमंत्री का यह लोक संवाद कर्यक्रम होगा | यह कार्यक्रम जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम की जगह ले रहा है | लोक शिकायत निवारण अधिनियम कानून लागु होने के बाद लोगो से सीधे फीडबैक लेने के लिए इसे शुरू किया गया है | पहले दिन लोगो ने मुख्यमंत्री को समस्याये सुनाई और सुझाव दिए पटना सदर से आये
हेमन्त कुमार ने सीएम के सामने टाल झेत्र की समस्याओ के लिए सुझाव देते हुए कहा टाल झेत्र में वाटर स्पोर्ट्स की शुरुआत करनी चाहिए | सुझाव देने आये पहले चार लोगो ने दो ने गुजरात के विकास का उदहारण दिया | मुगेर से आये श्याम नंदन कुमार ने मुगेर और लखीसराय झेत्र में सिचाई के लिए
नहर की व्यवस्था से जुड़े सुझाव दिए जिसमे उन्होंने कहा की मैंने छह साल की उम्र में सिचाई की योजना शुरू होते देखा था ,28 साल बाद भी कुछ नहीं बदला मुख्यमंत्री ने इसे सुनने के बाद चीफ इंजीनियर को उस जगह जाकर प्रोजेक्ट का देखने का निर्देश दिया | पटना लॉ कॉलेज से आये अमित कुमार ने सीएम को लॉ कॉलेज के आस -पास फैले कचरे के डपिंग वार्ड को साफ करने का सुझाव दिया | दानापुर से आये शिवेंद्र नाथ ने बेली रोड के कारण बने नाले सड़क से ऊपर होने के कारण हो रही समस्या से निजात दिलाने का सुझाव दिया | सीएम ने अधिकारियोको जल्द से जल्द समस्या के निदान का निर्देश दिया |

