
राजेस तिवारी
पटना | राजधानी के कंकड़बाग इलाके में लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा था | पुलिस ने आज शाम इसका उद्भेदन कर रैकेट के सरगना सहित आठ लोगो को गिरफ्तार कर लिया | मौके से चार लड़कियों को
भी छुड़ाया गया | जानकारी के अनुसार पटना के कंकड़बाग स्थित टीएम बनर्जी रोड स्थित एक मकान में आज पुलिस ने छापेमारी की | पुलिस ने वहाँ चार युवतियॉ के साथ आठ युवको को पकड़ा | यहाँ कई आपत्ति जनक सामान भी बरामद किए गए | बताया जाता है की पुलिस को सूचना मिली की टीएन बनर्जी रोड में सेक्स का धंधा चल रहा है | पुलिस ने पहले वहाँ कस्टमर के रूप में एक सिपाही को भैज कर इसकी पुष्टि की | फिर एसएसपी मनु महाराज के आदेश पर छापेमारी की | पुलिस मोके से गिरफ्तार लोगो से पूछताझ कर रही है | पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार रैकेट संचालक लड़कियों के लिए 10 हजार रुपए तक वसूल कर रहा था | इसके लिए सौदा ऑनलाइन होता है | ग्राहक चाहता था तो उसे लड़की दिखाई जाती थी |



