जमशेदपुर -पटमदा प्रखण्ड परिसर में कृषि सह प्रदर्शनी मेला का आयोजन

0 118
AD POST

जमशेदपुर।

पटमदा प्रखण्ड में जिला स्तरीय कृषि सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेला का आयोजन किया गया। मेले में आत्मा, कृषि उत्पादन बाज़ार समिति, पशुपालन विभाग, एम जे एस के, आदि विभागों ने अपना स्टाल लगाया। किसानों की ओर से अनेक कृषि संबंधित उत्पादों को प्रदर्शनी के लाया गया था जिसके आधार पर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।

AD POST

भूमि संरक्षण विभाग की ओर से पंप सेट का वितरण किया गया।चुनाव के मद्देनजर नए प्रकार की मशीन vvpat का भी प्रदर्शन किया गया और लोगों के द्वारा काफी मॉक पोल के द्वारा भागीदारी की गई।

इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो, जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह, जिला परिषद पटमदा चम्पा मुर्मू, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, 20 सूत्री अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला से आये अन्य पदाधिकारी, प्रखण्ड के सभी जनसेवक, किसान बंधु उपस्थित थे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

15:23