Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » भारत सरकार की महत्वकांक्षी पहल ‘फिट INDIA मूवमेंट’ को जन आंदोलन बनाने में हर नागरिक की भागीदारी अनिवार्य।
Breaking News

भारत सरकार की महत्वकांक्षी पहल ‘फिट INDIA मूवमेंट’ को जन आंदोलन बनाने में हर नागरिक की भागीदारी अनिवार्य।

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 4, 2021No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

रांची: पत्र सूचना कार्यालय व रीजनल आउटरीच ब्यूरो, रांची तथा फील्ड आउटरीच ब्यूरो, धनबाद केे संयुक्त तत्वावधान में ‘ फिट इंडिया मूवमेंट ‘ विषय पर आज दिनांक 04 जनवरी 2021, सोमवार को वेबिनार परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में खेल एवं फिटनेस क्षेत्र से जुुुुड़े प्रमुख विशेषज्ञों ने भाग लिया। विशेषज्ञोंं का कहना था कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ का मुख्य उद्देश्य हर भारतीय के जीवन में फिटनेस को अनिवार्य हिस्सा बनाना है। जन आंदोलन के रूप में परिकल्पित ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ आम जन की भागीदारी के साथ भारत को एक स्वस्थ राष्ट्र बनाने की दिशा में किया जा रहा एक प्रयास है।

वेबिनार परिचर्चा की शुरुआत करते हुए अपर महानिदेशक पीआईबी- आरओबी, रांची श्री अरिमर्दन सिंह ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है, इसलिए फिट इंडिया मूवमेंट भारत सरकार की एक बहुत महत्वकांक्षी पहल है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे जन आंदोलन में परिवर्तित करने में अपना सहयोग दें। स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मन से अपनी ऊर्जा देश के विकास में लगा सकता है। अपर महानिदेशक ने आगे कहा कि शरीर बार-बार नहीं मिलता अतः इसे स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी हमारी है, इसका सबसे अच्छा उपाय है कि हम स्वस्थ रहने के नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि पहला सुख निरोगी काया दूजा सुख घर में हो माया, अर्थात पैसे से अधिक महत्व स्वस्थ रहने का है।

झारखंड हॉकी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एवं पूर्व राष्ट्रीय स्तर के पहलवान श्री भोला नाथ सिंह ने कहा कि वैसे तो स्कूल, कॉलेज और खेल से जुड़ी संस्थाएं फिट इंडिया पर लगातार कार्यक्रम कर रही हैं लेकिन यह जानकर हमें हर्ष हुआ कि पत्र सूचना कार्यालय भी इस आंदोलन से जुड़ा है और विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा लोगों को जागृत करने का प्रयास कर रहा है। फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य है कि हर देशवासी स्वस्थ रहे और अपने आप को स्वस्थ रखना उसकी प्राथमिकता में शामिल हो। अच्छा भोजन, संतुलित जीवन शैली तथा व्यायाम उसके दिनचर्या का मुख्य फोकस हो। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री जी भारत की छवि एक स्वस्थ राष्ट्र में रूप में विकसित करने के इक्षुक हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 सालों में भारत एक टॉप 10 ओलंपिक मेडल जीतने वाला देश बनकर उभरेगा, इसके लिए सरकार तथा खेल जगत के लोग तत्परता से काम कर रहे हैं।

रामकृष्ण मिशन आश्रम, रांची के सेक्रेटरी तथा दिव्यांन कृषि विज्ञान केंद्र रांची के चेयरमैन स्वामी भवेशानंद जी ने अपने प्रस्तुति की शुरुआत मंत्र उच्चारण और प्रार्थना के साथ किया। उन्होंने कहा कि अगर हमें पैसे की क्षति होती है तो यह कोई क्षति नहीं है। लेकिन अगर स्वास्थ्य की क्षति होती है तो हमें ध्यान देने की आवश्यकता है। इसलिए जरूरत इस बात की है कि हम लोग प्राकृतिक जीवनशैली अपनाएं और व्यायाम को अपने दिनचर्या में शामिल कर लें।
स्वामी जी ने स्वास्थ्य व नियंत्रित मन पर भी प्रकाश डाला और बताया कि शांत और नियंत्रित मन ही सभी सुविधाओं का आनंद ले सकता है। अनियंत्रित मन, व्याकुल मन के समान है जो हमारी शांति को बाधित करने के साथ-साथ जीवन का संपूर्ण आनंद लेने में बाधा उत्पन्न करता है।

डीएवी पब्लिक स्कूल, धनबाद रीजन के रीजनल ऑफिसर डॉ. के. सी. श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे धर्म ग्रंथों में इस बात की कामना की गई है कि सभी निरोग रहें, सभी सुखी रहें। अर्थात सुखी रहने के लिए स्वस्थ रहना जरूरी। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।
फिट इंडिया मूवमेंट के शपथ में भी इस बात का उल्लेख है की भारत वासियों को अपने आप को स्वस्थ रखने पर खास ध्यान देना है तथा स्वस्थ रहने के उपायों जैसे शुद्ध भोजन एवं व्यायाम को अपने दिनचर्या में सम्मिलित करना है। श्री श्रीवास्तव ने बताया की फिट इंडिया मूवमेंट का एक लक्ष्य यह भी है कि स्कूल तथा कॉलेज अपने छात्रों को स्वस्थ रखने पर भी उतना ही ध्यान दें जितना वे पढ़ाई पर देते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दिया कि अब आगे से स्कूलों की ग्रेडिंग में बच्चे कितने स्वस्थ हैं इसके लिए भी स्कूल को नंबर दिया जाएगा। श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि आमतौर पर यह देखा गया है कि जो बच्चा स्वस्थ होता है वह पढ़ाई में भी अच्छा होता है। इसमें आवश्यकता इस बात की भी है कि बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उनके परिजन भी इसका विशेष ध्यान रखें। उज्जवल भारत का निर्माण तभी संभव होगा है जब भारतवासी स्वस्थ और निरोग हों।

डी. नोबिली पब्लिक स्कूल, धनबाद के खेल विभागाध्यक्ष श्री तपन कुमार सेन ने बताया कि फिट इंडिया मूवमेंट का मुख्य उद्देश्य यह है कि देशवासी स्वस्थ हो और अपने आप को स्वस्थ रखने को नागरिक अपनी प्रमुख जिम्मेदारी समझे। स्वस्थ जीवन शैली को अपने दिनचर्या का हिस्सा बना लें।
खेलकूद स्कूल तक ही सीमित ना रहे बल्कि कॉलोनी के स्तर पर भी इसे प्राथमिकता दी जाए। स्कूलों में देखने में आता है जो बच्चा शारीरिक रूप से अच्छा है वहीं पढ़ाई में भी अच्छा कर रहा है। स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है की हम अपने खानपान पर भी ध्यान दें । यह भी देखने में आया है कि हमारे देश में अधिकतर लोग व्यायाम नहीं करते और अपनी आवश्यकता से अधिक खाना ग्रहण करते हैं।

इस वेबिनार का समन्वय एवं संचालन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री ओंकार नाथ पाण्डेय ने किया। वहीं तकनीकी सहायता तथा समन्वय सहयोग क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री शाहिद रहमान और श्रीमती महविश रहमान द्वारा‌ क्रमशः दिया गया।

वेबिनार में खेल तथा फिटनेस संस्थानों के अधिकारी, कर्मचारियों, छात्रों के अलावा पीआईबी, आरओबी, एफओबी, दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के अधिकारी-कर्मचारियों तथा दूसरे राज्यों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। गीत एवं नाटक विभाग के अंतर्गत कलाकारों एवं सदस्यों, आकाशवाणी के पीटीसी, दूरदर्शन के स्ट्रिंगर तथा मीडिया से संपादक और पत्रकार भी शामिल हुए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.