
जमशेदपूर।
एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के 49वीं पुण्यतिथि ( 11 फ़रवरी, शनिवार ) को भारतीय जनता पार्टी समर्पण दिवस के रूप में मनायेगी। प्रदेश भाजपा की ओर से प्राप्त निर्देशानुसार इस दिशा में ज़िला भाजपा की ओर से जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी मण्डलों को संबंधित सूचना एवं दिशा-निर्देश ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार की ओर से निर्गत किये जा चुके हैं। बताया गया कि ज़िले के अलावे सभी मण्डलों में भी सात दिनों के भीतर ‘समर्पण दिवस’ मनाई जाएगी। इस बारे में ज़ारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से ज़िला मीडिया प्रवक्ता अंकित आनंद ने बताया कि शनिवार को पंडित दीनदयाल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भालूबासा चौक पर ज़िला भाजपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित होगी जिसमें विचार गोष्ठी कर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व, कृतित्व व एकात्म मानववाद के दर्शन पर चर्चा होगी। इस दौरान बतौर कार्यक्रम प्रभारी एवं मुख्यातिथि राँची की मेयर आशा लकड़ा मौजूद रहेंगी। इसके अलावे स्थानीय सांसद तथा प्रदेश एवं ज़िला भाजपा के विशिष्टजन तथा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद होंगे। बताया कि कार्यक्रम के दौरान पार्टी के स्थापना काल से जुड़े जिला निवासी वरीय भाजपाजनों को उनके त्याग,निष्ठा,संकल्पशीलता एवं समर्पण एवं उल्लेखनीय योगदानों के आलोक में ” भाजपा शिरोमणि ” सम्मान से विभूषित करते हुए मानपत्र एवं स्मृतिचिंन्ह भेंटकर अभिनंदन किया


