जमशेदपुर – पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन कर विरोध जताए

410

झारखंड डायरी, सम्मानजनक मानदेय, विकास हेतु फंड आवंटन नहीं किए जाने के खिलाफ
मांगे पूरी नहीं हुई तो पंचायत प्रतिनिधि सामूहिक इस्तीफा देंगे
जमशेदपुर।झारखंड सरकार द्वारा पिछले 3 वर्षों से लगातार उप मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य को झारखंड सरकार द्वारा प्रदत झारखंड डायरी, सम्मानजनक मानदेय, विकास हेतु फंड आवंटन नहीं किए जाने, मान सम्मान से खिलवाड़ किए जाने पर उप मुखिया संघर्ष समिति के तत्वधान उप मुखिया सुनील गुप्ता के नेतृत्व में टाटानगर केंद्रीय विद्यालय के नजदीक इंजीनियरिंग कॉलोनी दुर्गा पूजा मैदान से सैकड़ों के तादाद में एक जुलूस निकला। मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला लेकर झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए यह जुलूस टाटानगर स्टेशन टीओपी पहुंचा। जहां मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन करके विरोध जताया गया।
इसके पूर्व एक सभा को संबोधित करते हुए उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पिछले 3 वर्षों के दौरान झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास पंचायत प्रतिनिधियों को बेवकुफ बनाने का कार्य कर रहे हैं। झारखंड डायरी, विकास हेतु फंड , सम्मानजनक मानदेय नहीं देकर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सौतेलापन का व्यवहार कर रहे हैं। जिसका मुंह तोड़ जवाब आने वाले चुनाव में झारखंड सरकार को दिया जाएगा। अगर यही रवैया रहा तो हम समस्त पंचायत प्रतिनिधि एकजुट होकर पद से इस्तीफा भी दे देंगे।
इस मौके पर मुख्य रूप से उप मुखिया सुनील गुप्ता, हरीश कुमार, धर्मदास मार्डी उर्फ साधु, कुमोद यादव, राकेश चौबे, चंचल श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य श्वेता जैन, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि विजय सिंह उर्फ मोनू,, राजू बेसरा, वार्ड सदस्य राजू पात्रों, संतोष गुप्ता, संतोष कुमार मुंडा, वीर सिंह मुंडा, पूजा कुमारी दयामणि खाखा, राहिल खाखा, मायनो माडी,सावित्री मुंडारी, रीना महतो, नरेश, विकी शर्मा सहित सैकड़ों पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More