
जमशेदपुर।


स्वच्छ भारत अभियान के तहत हुरलुंग पंचायत अंतर्गत झुमकाटोला गाँव में 424 शौचालय के निर्माण कार्य का बुधवार पूर्वाह्न विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार व पंचायत के मुखिया एवं अन्य पदाधिकारीयों के उपस्थिति में संपन्न हुआ । मौके पर विधिवत पूजन के पश्चात नारियल फोड़कर व निर्माण कार्य में ईंट रखकर भाजपा ज़िलाध्यक्ष ने शौचालय निर्माण अभियान को गति दिया । मौके पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार स्वच्छता अभियान के सफ़ल क्रियांवयन हेतु युद्धस्तर से प्रयासरत है जो जनभागीदारी और जागरूकता के बग़ैर नामुमकिन है । इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राय के अलावे विशेष रूप से मुखिया आशा देवी,उपमुखिया संतोष सिंह,ग्राम प्रधान धनंजय सिंह मुंडा , पंसस संजय मणि त्रिपाठी , हेमंत कुमार ,उपमुखिया रविशंकर पांडेय , भीकू महतो ,शशि कुमार , नीरज शर्मा , अंकित आनंद , के अलावे अन्य मौजूद थें ।

