
जमशेदपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चैथे चरण में जमशेदपुर का मतदान 65.5 और पोटका का 77.8 प्रतिशत रहा। मतदान का कुल औसत 70 प्रतिशत रहा। मतदान के दौरान एक-दो जगह कुछ शिकायतें मिली जिसे समय रहते सुधर कर लिया गया। उक्त बातें उपायुक्त कार्यालय के कांप्रफेंस हाॅल में आयोजित पत्राकार वार्ता में उपायुक्त डा. अमिताभ कौशल ने दी। उन्होने बताया कि मतदान के दौरान कुछ एक केन्द्र में गडबड़ी की शिकायतें मिली थी जिसे ठीक कर लिया गया। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदानकर्मी मतपेटी को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित पहंुचाया दिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि कहीं से भी किसी की गिरफ्रतारी की सूचना नहीं है।



