
पटना,25 जून, छपरा के नजदीक गोल्डीनगंज में राजधानी एक्सप्रेस देर रात हादसे का शिकार हो गई है। दिल्ली से चलकर डिब्रूगढ़ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतर गई हैं। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग घायल हैं। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मरने वालों की तादाद बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा देर रात 2 बजकर 15 मिनट पर हुआ। इसमें राजधानी एक्सप्रेस के B1 से B7 तक के सभी डिब्बे पटरी से उतर गए। उस वक्त ट्रेन में सभी लोग सो रहे थे, तभी ट्रेन पटरी से उतर गई।रेलवे बोर्ड ने अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार ने घटना में नक्सलियों हमले की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने बंद का एलान किया था। ऐसे में इस हादसे में नक्सलियों का हाथ होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इस बीच रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने रेल हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए साजिश की संभावना से इंकार नहीं किया है।रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने मारे गए यात्रियों के परिजनों को दो दो लाख रूपये , गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को एक एक लाख रूपये और मामूली रूप से घायल हुए यात्रियों को 20 हजार रूपये की मदद देने की घोषणा की है ।पीड़ितों एवं दूसरे यात्रियों के परिवारों को सूचना उपलब्ध कराने के लिए छपरा, समस्तीपुर, हाजीपुर, सोनपुर, बरौनी, मुजफ्फरपुर, लखनउ, वाराणसी, बलिया, गुवाहाटी, ढिब्रूगढ़, तिनसुकिया, मरियानी, दीमापुर, लुमडिंग, न्यू कूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी और कटिहार में हेल्पलाइन शुरू की गयी हैं । हादसे का शिकार हुई ट्रेन के यात्रियों को पास के स्टेशन ले जाया गया है जहां से वे अपनी आगे की यात्रा करेंगे।
रेलवे ने हादसे की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर है:
हाजीपुर – 06224-272230
छपरा – 06152-243409, 06152-237807, 09771443941
छपरा कचहरी – 06152-243409
लखनऊ – 97948309
वाराणसी – 0542-2503814, 0542-2226778, 0542-2224742
नई दिल्ली – 011-23342954
मुजफ्फरपुर जंक्शन – 0621-2213034 (रेलवे)
बरौनी – 06279-65210
समस्तीपुर – 06274-222613, 025-32131 (रेलवे)
गाजीपुर सिटी – 0548-2223435, 09794843922
बलिया – 05498-223024, 09794843923



