जमशेदपुर।उपायुक्त रविशंकर शुक्ला द्वारा आज मुख्यमंत्री जनसंवाद केन्द्र में जिले से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को निदेशित किया कि मुख्यमंत्री जनसंवाद के शिकायतों को लंबित ना रखें बल्कि आपकी आईडी में एक बार शिकायत प्राप्त होने पर तत्परता से उसके निष्पादन का कार्य करें। उपायुक्त द्वारा जनसंवाद में लंबित मामलों में शॉर्टलिस्ट किए मामलो पर अबतक की गई कार्रवाई के अध्तन स्थिति की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से ली गई।
आज की समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से अपर उपायुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, जनसंवाद के नोडल पदाधिकारी, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, विशेष पदाधिकारी जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, अंचल अधिकारी जमशेदपुर और मानगो तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
