JAMSHEDPUR
आईटी डिपार्टमेंट के जैप आईटी नोडल एजेंसी द्वारा ईऑफिस प्रोजेक्ट के संचालन एवं क्रियान्यवयन हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समहारणालय सभागार में किया गया। इस कार्यशाला में ईऑफिस में किस तरह इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटली कार्य किया जा सकता है, इससे संबंधित प्रशिक्षण पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया। यह प्रशिक्षण 29.07.2021 तक होगा। जैप आईटी के टीम लीडर ने बताया कि वे एक सप्ताह तक रह कर संबंधित विभागों में मास्टर ट्रेनर को ट्रेनिंग देंगे। सूचना एवं प्रोधोगिकि विभाग के अंतरर्गत जैप आईटी नोडल एजेंसी द्वारा ईऑफिस प्रोजेक्ट का उदेश्य 31 विभाग 24 जिला एवं 5 प्रमण्डलों को ईऑफिस प्रोजेक्ट के माध्यम से डिजिटल बनाना है। ईऑफिस के क्रियान्यवयन से पदाधिकारियों, कर्मचारियों की कार्यक्षामता में वृद्धि होगी पारिदर्शिता आएगी तथा विभाग कागज रहित होगा। खूँटी, सिमडेगा आदि जिलों में इसका क्रियान्यवयन किया जा रहा है।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो पालियों में दिया गया। प्रथम पाली में स्थापना, राजस्व, नजारत, समाज कल्याण, समान्य शाखा, शस्त्र शाखा, निलाम पत्र शाखा एवं पत्र प्राप्ति शाखा, तथा द्वितीय पाली में डी.आर.डी.ए., योजना शाखा, विधि शाखा/निर्वाचन शाखा एवं जन सम्पर्क शाखा के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईऑफिस के बारे में डेमो दिखाकर बेहतर तरिके से प्रशिक्षण देने का कार्य किया गया।
====================
उक्त कार्यशाला में रूनाक्षु नाग, टीम लीडर, ई-ऑफिस डिपार्टमेंट, अभिनंदन, डाटा बेस एडमिनिस्ट्रेटर विशाल गोयल, हेल्प डेस्क मैनेजर व अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी तथा संबंधित विभाग के लिपिक, प्रधान लिपिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।
