जमशेदपुर।
न्यायलय से प्राप्त वारण्ट सम्मन एवं कुर्की के तमिला हेतु सी पी एम एस के ऑन लाईन सिस्टम का उदधाटन मुख्य अतिथी जमशेदपुर के व्यवहार न्यायालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी बी मंगलमुर्ति के द्वारा एस एस पी कार्यलय मे किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथी के रुप मे उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल मौजुद थे।
क्या है सी पी एम एस ऑन लाईन सिस्टम
सी पी एम एस के ऑन लाईन सिस्टम के माध्यम से न्यायालय से प्राप्त वारण्ट सम्मन एवं कुर्की को वरीय पुलिस अधिक्षक कार्यलय मे स्थित केन्द्रीयकृत अभियोजन कोषांग द्वारा प्राप्त किया जाय़ेगा एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए कम्पयुटर का इस्तेमाल करते हुए संवंधित थाना को बिना विलम्ब किये भेज दिया जाएगा। संबंधित थाना के कम्पयुटर ऑपरेटर द्वारा भेजे गए वारण्ट, सम्मन एवं कुर्की को अविलम्ब डॉउनलोड कर प्रिट आउट लेकर थाना प्रभारी को प्रस्तुत करेगा। थाना प्रभारी प्राप्त वारण्ट,सम्मन एवं कुर्की का तामिला कराकर पुन थाना के कम्प्युटर ऑपरेटर के माघ्यम से वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यलय स्थित अभियोजन कोषांग को प्रेषित किया जाएगा। अभियोजनकोषांग द्वारा तामिला प्रतिवेदन को डॉउनलोड कर अविलम्ब न्यायालय को प्रेषित किया जाएगा।
क्या कहते है एस एस पी
नये ऑन लाईन सिस्टम के बारे मे एस एस पी अनुप टी मैथ्यु ने कहा कि उक्त ऑन लाईन प्रक्रिया से वारण्ट . सम्मन एवं कुर्की के तमिला के वर्तमान पद्धति के मुकाबले काफी कम समय लगेगा जिससे लंबित काण्डो के संख्या मे कमी आएगी। इसके अलावे अपराधियो पर बेहत्तर नियत्रण तथा न्यायालय के काण्डो के बिचारण मे भी तेजी आएगी।




