
जमशेदपुर।


जूगसलाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गरीब नवाज कॉलोनी से मोहम्मद खुर्शीद नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी कट्टा पुलिस ने बरामद किया है।इस सबंध में जूगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद महतो ने बताया कि हाल ही में हत्या के मामले मोहम्मद खुर्शीद जेल से बेल लेकर बहार निकला है।पुलिस को जानकारी मिली है कि वह किसी की हत्या की योजना बना रहा है।उसी सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस पकड़े गए अपराधी से पुछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/रवि झा

