जमशेदपुर।
टाटानगर स्टेशन के पास 58 घंटे के उपरांत एक बार फिर मालगाड़ी व इंजन बेपटरी की चौथी घटना सामने आई है। इस बार फिर मालगाड़ी के पटरी से उतरने से रेलगाड़ियो के परिचालन में असर पड़ा है। खासकर हावड़ा से खुलकर टाटानगर होते हुए को लंबी दुरी को जाने वाले यात्री ट्रेन को विभिन्न स्टेशनो में रोके रखा गया है।
जानकारी अनुसार टाटानगर रेलवे यार्ड की लाइन नंबर 12 पर खडगपुर से आ रही मालगाड़ी की दो बोगियां बेपटरी हो गई। कोयला लोड मालगाड़ी की इंजन के बाद की चौथी और पांचवी बोगी लाइन से उतरी है। मंगलवार दोपहर 12.30 बजे से अभी तक लाइन नंबर 12 में मालगाड़ी और इंजन में पटरी होने की यह चौथी घटना है। है। इधर मालगाड़ी बेपटरी की सूचना पाकर टाटानगर के क्षेत्रीय रेल प्रबंधक विनोद कुमार समेत दर्जनों रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मालगाड़ी की बेपटरी दोनों बोगियों को अलग करने का आदेश दिया। ताकि अन्य बोगियों को डीजल इंजन द्वारा खींचकर दूसरी लाइन पर ले जाया जा सके।वही रात में टाटानगर से गुजरने वाली हावड़ा मुंबई रांची पुणे और अहमदाबाद की ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ा है। आपको बता दे कि माल गाड़ियों और इंजन के पहियों की पटरी से उतरने की जांच के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की टीम गुरुवार की सुबह से टाटानगर में है।
वही आपको बता दे कि टाटानगर स्टेशन के समीप लगातार हुई मालगाड़ियो का बेपटरी होने के लेकर चक्रधरपुर के डी आर एम वी के साहू ने संवाददाता सम्मेलन कर कहा था कि मालगाड़ियो के पटरी से उतरने के घटना के जांच के आदेश दे दिए गए है।और जो भी दोषी होगे उसे बख्शा नही जाएगा।यही नही डीआरएम के नेतृत्व में शाम तक लाइन पर ट्रेनों को दौरा का ट्रायल भी किया गया था लेकिन फिर मालगाड़ी पटरी से उतर गई।
इससे घटना की सूचना चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय और दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में भेजा गया है।
