
JAMSHEDPUR


पिछले कोई दिनों से पूर्वी सिंहभूम जिले अंतर्गत धालभूमगढ़ निवासी गौरांग राणा जी को अपनी पेंशन पिछले 1 साल से बंद है। परिवार वालों ने कई बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाया लेकिन इनका किसी से कोई मदद तक नहीं मिली । इसकी जानकारी जब नाम्या फाउंडेशन के सदस्य पूर्णेन्दु पात्र को मिली तो उन्होंने गौरांग जी के जरूरी कागजात को ट्वीट करते हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी एबं जमशेदपुर उपायुक्त से आग्रह किया की जल्द से जल्द इन्हें पिछले 1 साल से बकाया पेंशन राशि लाभुक को दिया जाए।
इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जिले के उपायुक्त जी ने कहा कि गौरांग राणा जी को पेंशन की स्वीकृति दी गई है और उन्हें जल्द ही पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है।
अपना पेंशन की स्वीकृति मिलने की खुशी में परिवार वालों ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और जिले के उपायुक्त का आभार प्रकट किया है।

