Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:साढ़े चार साल से झामुमो-कांग्रेस कर रही झूठ की खेती, आने वाला समय भाजपा का, निकम्मी सरकार को सत्ता से बेदखल करने तक विश्राम नही करेंगे:दीपक प्रकाश
Breaking News

Jamshedpur News:साढ़े चार साल से झामुमो-कांग्रेस कर रही झूठ की खेती, आने वाला समय भाजपा का, निकम्मी सरकार को सत्ता से बेदखल करने तक विश्राम नही करेंगे:दीपक प्रकाश

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 14, 2024Updated:July 14, 2024No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा निर्देशित अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा पूरे प्रदेश में आयोजित की जा रही है। रविवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पोटका विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में
पोटका स्थित त्रिपाठी भवन के सभागार में आयोजित अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा के सचेतक दीपक प्रकाश, जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो एवं पूर्व विधायक मेनका सरदार मुख्यरूप से शामिल हुए। समारोह के दौरान लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बूथ अध्यक्षों एवं बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। गत लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में सबसे अधिक मत प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पोटका विधानसभा के छह मंडलों के छह बूथों के अध्यक्ष एवं उनकी समिति के साथ विधानसभा स्तर पर दस बूथों के अध्यक्ष एवं उनकी समिति के सदस्यों को सादर सम्मानित कर आभार जताया गया। वहीं, राज्य की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार को सत्ता से बाहर करने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया गया। समारोह में अतिथियों का स्वागत संबोधन करते हुए जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम के लोकसभा संयोजक सुधांशु ओझा ने लोकसभा चुनाव में सांसद बिद्युत महतो की बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए पोटका विस के सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के प्रति आभार जताया और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बूथ मज़बूती के साथ पूरी तन्मयता से संगठन के कार्यों और जनता की समस्याओं पर संघर्ष का आह्वान किया। इससे पहले, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सांसद बिद्युत महतो एवं कार्यकर्ताओं के संग हाता चौक पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। समारोह के प्रारंभ में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को राज्यसभा के सचेतक बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर शुभकामनाएं व्यक्त की। दीपक प्रकाश ने सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्नेह हेतु आभार जताया।

अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सचेतक दीपक प्रकाश ने सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में पोटका विधानसभा में अच्छी लीड के साथ चुनाव जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आसन्न विधानसभा चुनाव में अपने-अपने बूथ को जीतने के लिए तैयारी तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष की मुहिम को पूरी मजबूती से जारी रखने की बात कही। दीपक प्रकाश ने जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान में ध्वस्त कानून व्यवस्था और बेदम हो चुकी स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय हो गयी है। सरकार के साथ बड़े-बड़े अधिकारी ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग के जरिये दिनदहाड़े वसूली में लगे है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को टास्क सौंपते हुए कहा कि सभी को इस समारोह के संवाद और संकल्प को बूथ स्तर तक लेकर जाना है। दीपक प्रकाश ने कहा कि साढ़े चार से झामुमो-कांग्रेस और राजद सरकार झूठ की खेती ही कर रही है। आज प्रदेश का युवा, महिला, किसान, दलित, आदिवासी, मजदूर सभी खुदको ठगा हुआ अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठे वादे और सब्जबाग दिखाकर सत्ता हासिल की जा सकती है, ये झामुमो-कांग्रेस के लोग भलीभांति जानते हैं। इसलिए चुनाव से पूर्व फिरसे जनता को छलने और उन्हें भ्रमित करने के लिए झूठे वादों का पिटारा खोला जा रहा है। लेकिन हम सभी कार्यकर्ताओं को इनके झूठ और वादाखिलाफी पर जनता को जागरूक करना है। आने वाला समय भाजपा का है, जब तक हम इस निकम्मी सरकार को सत्ता से बाहर नहीं कर देंगे तब तक चैन और विश्राम से नही बैठेंगे।

वहीं, जमशेदपुर के सांसद बिद्युत महतो ने पोटका विधानसभा क्षेत्र से अच्छे मतों से विजयी प्राप्त करने पर सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के विकास और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त हुआ है। जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में केंद्र सरकार की दर्जनों महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ ज़रूरतमंद और योग्य लोगों को बिना किसी भेदभाव के मिला है। परंतु राज्य सरकार की उदासीनता और विकास विरोधी रवैये के कारण जिले की कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर अड़चन पैदा की गई। सांसद बिद्युत महतो ने कहा कि आगामी विधानसभा में भाजपा जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान में दमदार वापसी करेगी, जिससे कि पूरे झारखंड का सर्वांगीण विकास तेज गति से होगा। कहा कि राज्य की हेमंत सरकार ने गरीबों के हक को मारकर सिर्फ अपनी तिजोरी भरने और राज्य की प्राकृतिक संसाधनों की सत्ता के संरक्षण में लूटने और लुटाने का कार्य किया है। सांसद बिद्युत महतो ने कहा कि पूर्ववर्ती रघुवर सरकार के दौरान उनके प्रयासों से कई बंद माइंस लगातार खुल रहे थे, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने इस दिशा में पूरी तरह से आंख मूंद ली है और जनहित के भी कोई काम नहीं कर रही है। इसके साथ ही, नगर निकाय नही कराने पर सरकार को घेरते हुए बिद्युत महतो ने कहा कि झारखंड हाई कोर्ट ने निकाय चुनाव नही कराने को ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ की संज्ञा दी है। ये वही लोग हैं जो दिन भर संविधान की दुहाई देकर लोगों को ठगने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों को माननीय हाई कोर्ट ने करारा जवाब दिया है। सरकार निकाय चुनाव इसलिए नही कराना चाहती है ताकि वह शहरी स्थानीय निकायों को नियंत्रित कर सके और अपने भ्रष्टाचार के खेल को जारी रख सके।

पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि साढ़े चार वर्षों में झामुमो-कांग्रेस सरकार ने झारखंड में सिर्फ लूटने का काम किया है। बालू, जंगल, जमीन समेत प्राकृतिक संसाधनों को जमकर लुटा गया। इसी लूट के कारण मंत्रियों व कई अधिकारियों के घर से नोटों के ढेर बरामद होते रहे हैं। राज्य में जब-जब जेएमएम और कांग्रेस की सरकार बनी है तब-तब जमकर लूट-खसोट किया गया है। साढ़े चार साल से गांवों का विकास नहीं हुआ, विकास के एक भी कार्य नही हुए हैं।

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन जिला मंत्री सह कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक मनोज राम एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के विस सह संयोजक सुबोध झा ने किया।

सामरोह के दौरान पार्षद सूरज मंडल, पार्षद पार्वती मुंडा, सांसद प्रतिनिधि उपेंद्रनाथ सरदार, मनोज सरदार, गणेश सरदार, मुखिया देवी, कुमारी भूमिज, नीरज सिंह, अनील मोदी, राजीव सिंह, मुखिया दुखनीमाई सरदार, विभीषण सिंह सरदार, दुलाल मुखर्जी, संतोष भंज, संदीप शर्मा बौबी, सुदीप डे, हलधर दास, रबींद्र नाथ सरदार, संजय सिंह, चंचल चक्रवर्ती, बेहुला नायक, धनंजय उपाध्याय, रतन सोनकर, चंद्रशेखर गुप्ता, विष्णु कुंभकार, शर्त सिंह देव, खेलाराम बेसरा, बिद्युत महतो समेत मंडल पदाधिकारी, मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, भवन प्रभारी, भवन सह प्रभारी, विभिन्न बूथों के अध्यक्ष एवं बूथ समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.