जमशेदपुर ।
कुरमी भी आदिवासी समुदाय से आते है राज्य सरकार को चाहिए कि राज्य के कुरमियो को अनुसुचित जनजाति का दर्जा दे देना चाहिए । इसके लिए राज्य सरकार के खिलाफ यहा रहने वाले कुरमियो को मुहिम चलाना चाहिए ये बाते बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने जमशेदपुर के गोपाल मैदान मे आयोजित करमा महोत्सव के दौरान कही। उन्होने कहा कि वर्ष2000 मे जब मै केन्द्र मे मंत्री था उस वक्त भी तत्कालीन गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी को लिखीत रुप से झारखंड के रहने वाले कुरमी समुदाय आदिवासी का दर्जा देने केलिए पत्र लिखा था।लेकिन उस वक्त भी मेरी बातो कोअनसूना कर दिया गया । इस लिए मै एक बारफिर झारखंड सरकार से मांग करता हुं कि यहां के रहने वाले कुरमी जाति का आदिवासी का दर्जा दे। जिस प्रकार झारखंड केआदिवासी लोग प्राकृति का पुजारक है उसी प्रकार झारखंड केरहने वाले कुरमी लोग भी प्राकृतिक पुजारी है। कहा जाए आदिवासी और कुरमी की परंपरा और सस्कृतिक एक ही है ।उन्होने कहा कि झारखंड के रहने वाल कुरमी समुदाय के लोग पहले से आदिवासी थे। उन्हे गैर सरकार आदिवासी कहा जाता है ।इसलिए सरकार कोउनकी बातो को गंभीरता से लेना चाहिए और कुरमी को आदिवासी का दर्जा सरकार के देना चाहिए।
राज्य सरकार बिहार के तर्ज पर शऱाब बंदी कराये
शराब बंदी पर उन्होने भाषण देते हुए कहा कि जिस प्रकार मे शराब बंदी होने से बिहार की स्थिती सुधऱ गई है अगर राज्य़ सरकार भी यहां पर शराब बंदी कराये बहुत कुछ ठीक हो सकता है। उन्होने कहा कि राज्य मे शराब बंदी होने से करीब 5 हजार करोड़ की राजस्व की घाटा हुआ है । लेकिन वहा की रहन सहन की स्थिती ठीक हो गई है।उन्होने शराब बंदी इसलिए करवाया कि राज्य का समाजिक बदलाव हो ।शराब बंदी के पहले यहां पर घरेलु हिंसा काफी होते थे कई घर बरबाद हो गए। लेकिन राज्य की महिलाओ ने इस पर हमे आग्रह किया और हमने शराब बंदी को बंद करवाया।शराब पीने मेलोग 10हजार करोड़ खर्च करते थे। लेकिन शऱाब बंदी से अब यह पैसा बच जाता है लोगो की खरीदने की क्षमता बढ गई है।जिसके कारण बाजार की आर्थीक स्थिती ठीक हो गई है।
इस दौरान उन्होने झारखंड की हरियाली की तारीफ की।उन्होने कहा झारखंड की हरियाली को देखतेहुए हमने पुरे बिहारने 24 करोड़ पेड पुरे बिहार मे 2017तक लगाने का लक्ष्य रखा है। उसमे अभी तक 16करोड़ पेड़ लग चुके है।
शराब बंदी छोड़ने केशपथ दिलाई
इस अवसर पर नितीश कुमार ने मंच के माध्यम से वहां मौजुद लोगो से शराब छोड़ने केलिए शपथ दिलाई।इस दौरान सभी लोगमंच पर खड़े होकर शपथ लिए।
इस अवसर पर जलेश्वर महतो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने नितीश को धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा झारखंड राज्य का निर्माण देन नितीश कुमार है।उन्होंने कहा नितीश को इसके कारण ही राज्य मे अपने क्षेत्रों के लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा।लेकिन नितीश कुमार ने किसी की नहीं सूना और झारखंड राज्य का निर्माण करवाया
