जमशेदपुर।
इनस्मार्ट कंपनी, हैदराबाद के सहयोग से खनिज प्रसंस्करण के क्षेत्र में हुए कार्यशाला एवं प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं को तो अत्याधुनिक मशीनों को देखने एवं समझने का तो अवसर मिला ही, इसका लाभ उद्योग जगत को भी मिला। इस प्रकार के कार्यक्रमों से शिक्षा की गुणवता बढ़ती है। भविष्य में भी शैक्षिक संस्थान, शोध संस्थान, उद्योग जगत एवं मशीनों के निर्माण कर्ता को एक प्लेटफॉर्म देने वाला ऐसा कार्यक्रम होता रहेगा। उक्त बातें आज धातु एवं पदार्थ अभियंत्रण विभाग द्वारा, एनआईटी जमशेदपुर के जिमखाना में इनस्मार्ट कंपनी, हैदराबाद के सहयोग से खनिज प्रसंस्करण के क्षेत्र में चलने वाले बारह दिवसीय कार्यशाला सह प्रदर्शनी (AMPTIC-19) के समापन समारोह के अवसर पर एनआईटी के निदेशक प्रोफेसर करुणेश कुमार शुक्ला ने कही। इस सहयोग के लिए उन्होंने इनस्मार्ट कंपनी का प्रशंसा किया साथ ही साथ इस
कार्यशाला सह प्रदर्शनी के सफल एवं प्रभावी आयोजन के लिए डॉ रणजीत प्रसाद एवं डॉ रीना साहू जी को बधाई दिया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया।
समारोह के मुख्य अतिथि विज्ञान एवं तकनीकी विभाग झारखंड के निर्देशक एवं एनआईटी जमशेदपुर के बोर्ड सदस्य डॉक्टर अरुण कुमार ने अपने विचार रखते हुए एनआईटी के इस प्रयास का सराहना किया। उन्होने बताया कि इस प्रकार के प्रयास से विदियार्थियों में विश्वास जागता है। वे उद्योग जगत में उपयोग होने वाले अत्याधुनिक मशीनों के जानकारी के साथ पढ़ाई पुरा कर उद्योग जगत में प्रवेश करते हैं।
विशिष्ट अतिथि भू विज्ञान विभाग, झारखंड के निदेशक श्रीमती कुमारी अंजली प्रदर्शनी से बहुत प्रभावित थी। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी का अनुभव उन्हें झारखंड सरकार के भू विज्ञान विभाग के प्रयोगशाला हज़ारीबाग़ के आधुनिकीकरण में सहयोग करेगा। उन्होंने पुर्णत: भारतीए कम्पनी इनस्मार्ट को विचार विमर्श के लिए आमंत्रित किया।
प्रदर्शनी के समापन समीरोह में मुख्य रुप से शरद कुमार सिन्हा (अपर निदेशक, भुतत्व), संतोष सिंह (उप निदेशक कोल्हान) भुतत्ववेता ज्योति शंकर ज्योतिषी, विकास रंजन पॉल (UCIL, तुरामडीह), अश्विनी माझी (भुतत्ववेता, सेफ माइंस), सीएमपीडीआईएल, रॉची के महा प्रबंधक रामकृष्णा, नेचर संस्था की कविता परमार, टाटा स्पोंज बड़बील से देवाशिस दास, XLRI से रजनीश, टाटा स्टील के साइंटिफिक सर्विसेस के विजय तिवारी, वाला जी के नरेश कुमार आदि उपस्थित थे।
इनस्मार्ट सिस्टम के भास्कर नें मशीनों के गुणवता एवं उपयेगिता के बारे में बताया। डॉ रणजीत प्रसाद ने सबों का स्वागत किया एवं डॉ रीना साहू ने धन्यबाद ज्ञापन किया। अन्त में कार्यशाला सह प्रदर्शनी को सफल बनाने में सक्रिए सहयोग करने वाले छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया। जिसमें मुख्य रुप से संजीव कुमार दास, प्रिय रंजन मिश्रा, रानु श्रीवास्तव, गौरव नन्दन, वत्सल, सलोनी, राहुल चौरसिया, धीरज, मेंहदी तुविड, अंकिता, श्रीष्टी, अंकित गुप्ता, सतीस, हिमांसु, आशिष रंजन, शिव शंकर झा, रजनीस, ऱणवीर, मणिकीन्ता, विजय, प्रतीक, विजय, सत्य प्रकाश आदि थे।
