निरूप होंगे जमशेदपुर से झामुमो के उम्मीदवार पार्टी ने की घोषणा, टाटा समूह के पूर्व उपाध्यक्ष हैं निरूप

बीजेएनएन ब्यूरों,राँची,19 मार्च,
टाटा समूह के पूर्व उपाध्यक्ष निरूप कुमार मोहंती जमशेदपुर से झामुमो के उम्मीदवार होंगे।बुधवार को पार्टी ने इसकी विधिवत घोषणा कर दी। 15 मार्च को निरूप मोहंती झामुमो में शामिल हुए थे। उसी दिन निरूप ने कहा था कि पार्टी टिकट देगी तो वह चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी कहा है कि निरूप जमशेदपुर के चर्चित और नामचीन लोगों में से एक हैं। आने वाले दिनों में संगठन की मजबूती में निरूप का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा
झामुमो कोर समिति के सचिव विनोद पांडेय ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि पार्टी जमशेदपुर लोकसभा सीट से झामुमो में हाल में शामिल हुए टाटा स्टील के पूर्व शीर्ष अधिकारी निरुप कुमार महन्ती को अपना उम्मीदवार बनायेगी. उन्होंने बताया कि झामुमो ने दुमका, गिरिडीह और राजमहल लोकसभा सीटों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है.इस.के अलावा आज ही झामुमो ने बिहार से अपने आठ, असम से तीन और पश्चिम बंगाल से छह सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की भी घोषणा की है ।
झामुमो में शामिल होने केााद निरूप मोहंती ने कहा था कि मैं कोई राजनीतिक व्यक्ति (पॉलिटिकल पर्सन) नहीं हूं। 25 साल पहले जा टाटा समूह का प्लांट लग रहा था, उस समय झामुमो ने काफी सहयोग किया था। हेमंत सोरेन के पास विकास के लिए कई योजनाएं है। इस पर मैं कुछ कर सकता हूं।
गौरतलब हैं कि कांग्रेस के साथ हुए समझौते के अनुसार झामुमो ने राज्य में सरकार बनाने के समय ही तय कर लिया था कि झारखंड की कुल 14 सीटों में से दस सीटें वह कांग्रेस के लिए छोड देगी.
Comments are closed.