
नई दिल्ली।


हास्य व्यंग्य की दुनिया के बेताज बादशाह प्रदीप चौबे अब नही रहे। वे लगभग 70 वर्ष के थे । उन्हें देर रात कार्डियक अरेस्ट हुआ ।भारत ही नहीं अन्य देशों में भी हँसी से वातावरण को गुदगुदाने वाले ग्वालियर की शान प्रदीप चौबे का रात दो बजे निधन हुआ। वे कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनके एक बेटे का कुछ दिन पूर्व ही भोपाल में निधन हुआ था। जिससे वह बेहद सदमे में चल रहे थे। श्री चौबे के बड़े पुत्र आकाश मुंबई से ग्वालियर आ रहे हैं। उसके बाद उनकी अंत्येष्टि होगी।
प्रदीप चौबे का अंतिम संस्कार कल 10 बजे के बाद होगा ।अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास सार्थक रेजीडेंसी गांधी रोड पर कवि साहित्यकार और बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।

