नई दिल्ली
- मौर्य एनक्लेव के पास मोबाइल छीन कर भाग रहे दो युवको को दिल्ली यूनिवर्सिटी की सेकंड ईयर की छात्रा राखी ने पकड़ लिया। राखी ने बिना डरे, बहादुरी दिखाते हुए युवक का कॉलर पकड़ लिया आैर उसे एक झटके से खींच लिया। राखी की इस बहादुरी के लिए दिल्ली पुलिस ने उसे अवॉर्ड दिए जाने की घोषणा की है।

डीसीपी नार्थ वेस्ट विजय सिंह ने बताया की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान वासु के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर उसकी स्कूटी भी जब्त कर ली है। आरोपी वासु मंगोलपुरी का रहने वाला है। वहीं उस का एक साथी वहा से भागने में कामयाब रहा है। पुलिस उस की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया की राखी दिल्ली यूनिवर्सिटी के बीए सेकंड ईयर की स्टूडेंट है। वह मौर्य एनक्लेव स्थित एक इंस्टियूट से शाम करिब 4:45 बजे एगजाम दे कर कोहाट एन्कलेव मेट्रो स्टेशन जा रही थी उसी दौरान दो युवक ब्लैक कलर की ऐक्टीवा स्कूटी में आए और पीछे बैठे शक्स ने उस का मोबाइल छीना। राखी तुरंत ही बहादुरी कर परिचय देते हुए उस युवक पर टुट पड़ी और उस के काॅलर को पकड़ कर उसे खींच लिया। जिससे उन के स्कूटी का बैलेंस बिगड़ गया और राखी ने उसे दबौच लिया। इतने में वहां पब्लिक जमा हाे गई और आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।






