विकास कुमार,
नई दिल्ली
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस की गुत्थी दिल्ली पुलिस ने सुलझा ली है। ट्रिपल मर्डर को अंजाम देने वाले दोनों आराेपीयों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रहीसुद्दीन उर्फ हैदर (30) और जावेद (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किये गये हथियार को भी बरामद कर लिया है।

न्यू उस्मानपुर के ब्रह्मपुरी इलाके के मकान नंबर-23 गली नंबर 23-1/2में रहने वाली सायरा बानों (45) मेहरून्निया(19) और शवनम (9) की हत्या कर दी गई थी। रविवार की स्थानीय लोगों को घर से तेज बदबू आई। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। लिहाजा उन्होंनें पुलिस को इसकी सुचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जब ताला तोड़कर घर के अंदर घुसी तो दंग रह गई। कमरे के अंदर मेहरुन्निसा व बाथरूम में शबनम का शव खून से लथपथ पड़ा था वहीं दूसरी मंजिल के कमरे में सायरा का शव पड़ा हुआ था।तीनों की गला रत कर हत्या की गई थी। सायरा के पती असलम उर्फ मुन्ना की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। असलम की मौत के बाद रहीसुद्दीन ही उस घर को चलाता था। असलम ने दो शादियां की थी मेहरून्निसा उसकी पहली पत्नी की बेटी थी। उसलम की मौत के बाद वह सायरा के साथ रहने लगी थी। पुलिस के मुताबिक रहीसुद्दीन उर्फ हैदर, सायरा की बड़ी बेटी मेहरून्निया से प्यार करता था।वह उससे शादी करना चाहता था परंतु वो किसी और लड़के से प्यार करती थी ये बात उसे नागवारा हुई। रहीसुद्दीन ने दोनों को एक साथ धुमते हुए देख लिया था जिससे उस का खुन खोल गया और उसने उसके पुरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। इसमें उसने अपने दोस्त को भी शामिल कर लिया।
डीसीपी नॉर्थ ईस्ट अजीत कुमार सिघंला ने बताया की 5 जून को उनको सुचना मिली की मकान नंबर S-23 से तेज बदबू आ रही है जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो गेट पर ताला बंद था। पुलिस ताला तोड़कर घर के अंदर घुसी तो वहां तीन शव पड़े हुए थे। उन्होनें बताया की घर के अंदर किसी करिबी की एंट्री हुई है जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस को जांच में पता चला की रहीसुद्दीन नाम के युवक का इस घर पर आना जाना था। जिसके बाद पुलिस ने उस की तलाश शुरू कर दी तो पता चला की वो नैनीताल में है परंतु पुलिस के पहुंचने से पहले ही वो वहां से फरार हो गया। बाद में पुलिस को सुचना मिली की वो दिल्ली में छुपा बैठा है जहां पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर उसे उरेंस्ट कर लिया।





