विकास
नई दिल्लीक
नई दिल्लीक के विजय चौक पर आज सुबह एक नीलगाय अचानक दौडती नजर आई जिसे देखते वहां हडकंप मच गया। विजय चौक दिल्ली का सबसे हाई पोफाइल, बेहद कडी सुरक्षा वाला जगह माना जाता है। नीलगाय के अचानक आ जाने से ट्रॉफिक भी रूक गई। दौडते दौडते नीलगाय वहां मौजूद एक पीसीआर वैन से टकरा गई। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग, दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर वहां पहुंची ।
दरभसल वन विभाग इस बात को लेकर परेशान है की आसपास कोई जंगल न होने के कारण भी आखिर नीलगाय यहां पहुंची कैसे।
नीलगाय एक बडा शक्तिशाली जानवर है। कद में नीलगाय घोडे जितना होता है, पर उसके शरीर की बनावट घोडे के जैसे नहीं होती। वह भूरे रंग का होता है। वह एक बेहद ताकतवर जानवर है और काफी तेज दौड सकता है।
