नई दिल्ली।
भारतीय कंपनी रिंगिंग बेल्स ने कल साम को सबसे सस्ते स्मार्टफोन फ्रीडम 251 से पर्दा उठाया औरआज सुबह 6 बजे से फोन की बुकिंग चालू होनी थी . फोन किम्मत रखी गई थी 251 रूपये तथा शिपिंग चार्य के लिए 40 रूपये , लेकिन सुबह 6 बजे से बुकिंग चालू होने के दो घंटे बाद तक एक भी प्रयास सफल नहीं हो पाया है। वहीं कस्टमर केयर पर नंबर लगाने पर सारे नंबर बिजी आ रहे हैं। साइट पर सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद वहां पर बार-बार सारे भरे हुए कॉलम खाली हो जा रहे हैं और कई बार की मेहनत बेकार जा रही है। कंपनी इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाई हो कि बुकिंग इस प्रकार से होगी और यह पूरी तैयारी नहीं कर पाई हो। चाहे साइट की तकनीकी खराबी हो या कोई और कारण इस फोन को पाने के लाखों लोगों के सपने पर अभी तो ग्रहण लग गया है। देखना है कम्पनी कब तक इस समस्या को दूर करती
