


नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस ने डीजीबी थाना क्षेत्र में हुए यूपी के युवक की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिाफ्तार कर लिया है। आरोपीयों की पहचान दिनेश कुुमार (19) और दीपक कुमार (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है।
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी परमादित्य ने बताया की 18 जून को पीसीआर को सुचना मिली की डीजीबी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। युवक पर चाकू से हमला किया गया है। जिसके बाद पुलिस अधिकारीयों की एक टीम बनाकर जांच शरू कर दी गई। जांच में पता चला की युवक यूपी का रहने वाला है। वह कुछ ही दिन पहले काम की तलाश में दिल्ली आया था और यहां अपने चचेरे भाई के पास रह रहा था। 18 की शाम की शाम को जब यह वारदात हुआ तो वह स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान दो युवक स्कूटी पर आए और उस से लुटपाट करने लगे जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उस की मौत हो गई। डीसीपी परमादित्य ने बताया की हमें जानकारी मिली की वारदात को अंजाम देने वाले दोनो बदमाश लिबर्टी सिनेमा आने वाले है। जहां मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। पुछताछ में आरोपीयों ने अपना जुर्म कबुला लिया और बताया की वे हर रोज शराब पी कर लिबर्टी सिनेमा की ओर जाते है और लूट के वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो जाते है। उन्होंने बताया की 18 तारिख को भी उन्होंने शराब पी और लूट की योजना बनाई। दोनों आरोपी आनंद पर्वत के रहने वाले हे। उनके पास से वारदात में शामिल स्कूटी भी बरामद का ली गई है।


