Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर -भाजयुमो जमशेदपुर महानगर का नवमतदाता युवा सम्मेलन सम्पन्न, गरजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
Top Stories

जमशेदपुर -भाजयुमो जमशेदपुर महानगर का नवमतदाता युवा सम्मेलन सम्पन्न, गरजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 14, 2019Updated:October 14, 2019No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

◆पूरे सम्मेलन के दौरान गूंजते रहे ‘भारत माता की जय’ के नारे।
●जमशेदपुर के युवा स्वाभिमानी, यहाँ की मिट्टी प्रेरणादायी: ठाकुर रंजीत दास
●काँग्रेस ने अपनी कार्यशैली से लोकतांत्रिक देश को राजतांत्रिक देश बना दिया: अमर बाउरी

, जमशेदपुर: राज्य में आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी कमर कस ली है। चुनावी तैयारी के इसी कड़ी में रविवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर द्वारा ‘नवमतदाता युवा सम्मेलन’ तुलसी भवन सभागार में सम्पन्न हुआ। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में युवाओं को चुनावी रणनीति के संग जीत के मंत्र दिए गए। अतिथियों ने सम्मेलन की विधिवत शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित करते हुए एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटलबिहारी वाजपेयी के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर की। स्वागत संबोधन में अमरजीत सिंह राजा ने कहा कि विरोधी दलों की मंशा एवं उनके परिवारवाद की परंपरा को समझने की जरूरत है, उन्होंने युवाओं को संकल्प दिलाया कि लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा फतह प्रत्येक युवा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

◆जनता के उत्साह एवं कार्यकर्ताओं के बल पर 70 पार करेंगे: लक्षमण गिलुआ

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि नवयुवकों के समर्थन एवं सहयोग से लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला। लोकसभा चुनाव के दरमियान भी कम कर आँकने की भूल विपक्षी दलों के लोग कर रहे थे। राज्य की रघुवर सरकार ने बीते साढ़े चार वर्षों में राज्य एवं केंद्र की योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा है। युवा कार्यकर्ता योजनाओं एवं आए बदलाव को जनता के समक्ष रखें। योजनाओं से हर वर्ग में उत्साह से एवं राज्य में हुए सुखद बदलाव से 70 पार दिखाई दे रहा है।

◆काँग्रेस ने अपनी कार्यशैली से लोकतांत्रिक देश को राजतांत्रिक देश बना दिया: अमर बाउरी
युवाओं को संबोधित करते हुए पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि वर्षों तक काँग्रेस ने अपने शासनकाल में देश को लोकतांत्रिक देश से राजतांत्रिक देश बना दिया। झामुमो एवं काँग्रेस को राज्य के विकास एवं जनता के हितों की चिंता कभी नही रही। झामुमो ने राज्य की अस्मिता बेची, झारखंड आंदोलन को रुपयों में बेचा। झारखंड नामधारी दल एवं काँग्रेस ने झारखंड को लुटखण्ड बनाया। रघुवर सरकार ने 14 वर्षों के कलंक को चार वर्षों में खत्म किया है। बीते साढ़े चार वर्षों में राज्य के कायाकल्प करने का ईमानदारी से प्रयास हुआ, राज्य सरकार ने दर्जनों योजनाओं को लागू किया है। भाजपा के अंत्योदय के प्रण को पूर्ण करने का ये उपयुक्त समय है। नए योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी रूप से एवं तीव्र गति से पहुँचाने के लिए फ़िरसे डबल इंजन की सरकार बनाना आवश्यक है।

◆जमशेदपुर के युवा स्वाभिमानी, यहाँ की मिट्टी प्रेरणादायी: ठाकुर रंजीत दास
सम्मेलन में शामिल हुए भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर रंजीत दास ने विपक्षी दलों पर गरजते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में राज्य की 14 में 12 सीटें जीताकर युवाओं ने अपने परिश्रम एवं कौशल का परिचय दिया। देशभर में शताब्दी वोटरों ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कहा कि युवा मोर्चा ही युवाओं के जोश एवं शक्ति को सही दिशा में ले जा सकते हैं। भाजपा ने अनुच्छेद 370 व 35 ए खत्म करके देश के नासूर को खत्म किया। युवाओं के बल पर सरकार बनाएँगे और तेज विकास भी करेंगे।

◆युवा मोर्चा है सफ़ल कार्यकर्ता निर्माण की कुंजी: दिनेश कुमार
युवाओं को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि युवा मोर्चा भविष्य के लिए कार्यकर्ताओं का निर्माण करता है। युवा मोर्चा सीख के साथ भविष्य की राजनीति के लिए निपुण बनाता है। भाजपा में जो मन से जुड़ गया वो सिद्धान्तवादी एवं देश निर्माण में जुड़ जाता है। उन्होंने युवाओं को किसी गुटीय राजनीति में ना पड़ने की सलाह दी। कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर संगठन एवं नेता बनते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जमशेदपुर अधीन चारों विधानसभा सीट पर वीजयी कमल खिलेगा।

◆युवाओं के दृढ़ निश्चय से 65 पार करेंगे : अमित कुमार
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि युवा कार्यकर्ता दूत बनकर घर-घर जाएँ, नवमतदाता के साथ अन्य युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें, कोई घर ऐसा ना बचे जहां भाजपा के समर्थक ना हों, ऐसी स्थिति बनाएं कि झारखंड नामधारी दलों एवं काँग्रेस को उनके समर्थक ना मिलें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवाओं के दृढ़ निश्चय से 65 पार का लक्ष्य साधेंगे।

◆युवा देश के भविष्य, उनके सर्वांगीण विकास भाजपा की जिम्मेदारी: मेनका सरदार
सम्मेलन को पोटका विधायक मेनका सरदार ने भी संबोधित किया। बताया कि नवमतदाता विधानसभा चुनाव परिणाम में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। युवा देश के भविष्य हैं, उनके विकास की चिंता पार्टी ने हमेशा की है। युवा संकल्प लें कि संगठन के राष्ट्रीय विचारधारा एवं सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाएंगे और संगठन के लिए कार्य करेंगे।

●पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का हुआ सम्मान:
सम्मेलन में युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्षों के योगदान को स्मरण करते हुए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ एवं युवा विभाग के मंत्री अमर कुमार बाउरी ने सभी पूर्व भाजयूमो जिलाध्यक्षों को स्मृति चिह्न एवं पार्टी का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में पूरण वर्मा, हलधर नारायण साह, सत्यप्रकाश सिंह, गुंजन यादव एवं रतन महतो उपस्तिथ थे।

सम्मेलन को सफल बनाने में मुख्य रूप से जिला पदाधिकारी सुखदेव सिंह सुक्खू, कृष्णा शर्मा काली, आशुतोष दास, सशि यादव, श्वेता कुमारी, सतीश सिंह, कुमारेश उपाध्याय, रंजीत पांडेय, प्रेम चंद भगत, अशोक सिंह, मोहित शाह, बंटी सिंह, मोंटी अग्रवाल, इंदरजीत सिंह, प्रेम झा, बिनोद गुप्ता, जोगिंदर सिंह, मुकेश शर्मा,कौस्तभ राय, मोहित पांडेय, अमित अग्रवाल, उत्तम चौधरी,उमा शंकर मंडल, सुनील गोराई, प्रभाकर, रत्नेश सिंह, अभिषेक डे सहित सभी मंडल अध्य्क्ष का अहम योगदान रहा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.