Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह होंगे अगले थल सेनाध्यक्ष
Top Stories

लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह होंगे अगले थल सेनाध्यक्ष

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 15, 2014Updated:May 15, 2014No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

डेस्क,नई दिल्ली,15 मई

सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग को अगला सेना प्रमुख नियुक्त करने की बुधवार को आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी।

रक्षा मंत्रालय की यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार जनरल दलबीर सिंह 31 जुलाई को सेना प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। जब मौजूदा सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह अवकाशग्रहण कर रहे होंगे। जनरल दलबीर सिंह अभी सेना उप प्रमुख के पद पर हैं। उनका कार्यकाल 30 महीने का होगा।

जनरल दलबीर सिंह की नियुक्ति पर मंगलवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षतावाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मुहर लगा दी थी। सरकार ने अपने आखिरी दिनों में नियुक्ति की यह प्रक्रिया पूरी की है जबकि भाजपा ने इसका कड़ा विरोध किया था। इसके बाद सरकार ने सेना प्रमुख की नियुक्ति के मामले को चुनाव आयोग के पास भेज दिया था जिसने कल सरकार को इसके लिए हरी झंड़ी दे दी थी।

सेना प्रमुख की नियुक्ति को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विरोध और नौसेना प्रमुख की नियुक्ति में वरिष्ठता का उल्लंघन किए जाने की वजह से स्थिति ने असामान्य मोड़ ले लिया था। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब किसी सरकार ने अपने अंतिम दिनों में सैन्य बलों के प्रमुख की नियुक्ति की है। इसे पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम सप्ताह में एडमिरल अरुण प्रकाश को नौसेना प्रमुख नियुक्त किया था।

जनरल सुहाग ने चित्तौडगढ़ के सैनिक स्कूल से शिक्षा हासिल की और 1970 में राष्ट्रीय रक्षा अकैडमी में शामिल हुए। उन्होंने जून 1974 में 4.5 गोरखा रायफल्स में सेना में कमीशन प्राप्त किया। सेना उप प्रमुख बनने से पहले जनरल सुहाग 3 कोर में चीन की साथलगी सीमा पर ऑपरेशनल जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं और इसके बाद वह 16 जून 2012 में पूर्वी कमान के प्रमुख बनाए गए। वह 31 दिसंबर 2013 तक पूर्वी कमान के प्रमुख रहे और इसके बाद उन्हें सेना उप प्रमुख बनाया गया।

जनरल सुहाग ने आर्मी स्कूल आफ मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट (बंगलूर) तथा भारतीय सैन्य अकैडमी (देहरादून) में इंस्ट्रकटर रह चुके हैं और उन्होंने सेना की विभिन्न कोर और डिवीजनों में जिम्मेदारियां संभाली। वह 5 गोरखा रायफल्स के कर्नल कमांडेंट 19 अप्रैल 2011 से नियुक्त किए गए हैं और एक जनवरी 2014 को उन्हें प्रेसीडेंट गोरखा ब्रिगेड बनाया गया।

जनरल सुहाग घुड़सवारी और तैराकी के शौकीन हैं। उनकी पत्नी श्रीमती नमिता सुहाग ने दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.