
विकास कुमार, नई दिल्ली


दिल्ली पुलिस ने बैंक कर्मचारी बनकर ठगी का धंधा करने वाले रैकेट का पदार्फाश कर दिया है। यह गिरेाह लोगों को बैंक का कर्मचारी बनकर उनके डेबिट और क्रेडिट कार्ड के डिटेल लेकर लाखों रूपये उड़ा लेते व ऑनलाइन शॉपिग करता था। पुलिस ने रैकेट में शमिल सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। आराेपियों की पहचान आकाश, प्रदिप,रमेश, राजू मदरासी, दीपक, राजू मिश्रा और नविन के तौर पर हुई है। पुलिस ने इन के पास से 43 सिम कार्ड, 30 फर्जी आधार कार्ड,5 लैपटॉप, 2 कंप्यूटर, 10 मोबाइल फोन व एक एैप्ल आई फोन बरामद किए है। इसके अलावा पुलिस को अारोपियों के अकाउंट से 7.50 लाख रूपये भी मिले है। यह गिरोह दिल्ली सहित तेलंगाना, महाराष्ट्र, केरला, आंध्रप्रदेश सहित कई राज्यों मे ग्रहको को चुना लगा चुका है।
पुलिस के मुताबिक 28 मई को एसबीआई के फ्रॉड कंट्रोल विंग के असिस्टेंट मैनेजर जे पी सुंदरीपाल आरोपी राजू मिश्रा को लेकर बुराडी थाना पहुंचे। सुंदरीपाल ने बताया की राजू नेे एसबीआई कार्ड के कर्मचारी के नाम पर पराग रामचंदर (एसबीआई कार्ड ग्राहक) को फोन किया और उनसे उनके कार्ड के डिटेल लेकर ऑनलाइन आई फोन6 खरीद लिया और जब वह फोन की डिलेवरी ले रहा था तो उन्होेनें उसे रंगे हाथों पकड़ा है। राजू नाथुपूरा बुराड़ी दिल्ली के C-84 Gali No.7 का रहने वाला है। पुलिस ने जब राजू से पुछताछ शुरू की तो उसने एक के बाद एक गिरोह में शामिल अपने अन्य साथियों के नामों का भी खुलासा किया। उसनें बताया की वह पहले एक कॉल सेंटर में काम करता था और वही से उसे लोगों को ठगने का आइडिया मिला।
डीसीपी नॉर्थ मधुर वर्मा ने बताया की यह गैंग लगातार एसबीआई के ग्राहकों को निशाना बनाता था। ये लोेग ग्राहकों से उनके डेबिट और क्रेडिट कार्ड के रिन्यूवल के नाम पर उनके कार्ड की जानकारी हासिल कर के ऑनलाइन महंगे मोबाइल फोन खरीदते थे। उन्होनें बताया की अभी तक इस गिरोंह ने करीब 198 ऑनलाइन शॉपिग की है।

