
संवाददाता,नई दिल्ली,07 मई
अप्रैल 2014 में भारतीय रेल का संचालन आधार पर कुल अनुमानित आय पिछले वर्ष की इसी अवधि की 11010.98 करोड़ रूपए की तुलना में 12064.46 करोड़ रूपए रही। इस तरह इस आय में 9.57 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

अप्रैल 2014 में माल से कुल आय 8204 करोड़ रूपए हुई। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आय 7624 करोड़ रूपए थी।
अप्रैल 2014 में यात्री राजस्व से 3406.76 करोड़ रूपए की आय हुई। पिछले वर्ष इसी अवधि में यात्री राजस्व आय 2916.63 करोड़ रूपए थी। अप्रैल 2014 में अन्य कोचिंग से 324.64 करोड़ रूपए की आय हुई जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 302.16 करोड़ रूपए की आय हुई थी।
अप्रैल 2014 में बुक किए गए यात्रियों की कुल अनुमानित संख्या 685.85 मिलियन रही। पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह संख्या 695.00 मिलियन थी। उपनगरीय तथा गैर-उपनगीरय क्षेत्रों में अप्रैल 2014 में बुक किए गए यात्रियों की संख्या 361.74 मिलियन तथा 324.11 मिलियन रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 371.06 मिलियन तथा 371.60 मिलियन थी।
Comments are closed.