
पटना ।


9वी बटालियन एनडीआरएफ बिहटा (पटना) की एक टीम इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को राजेन्द्र नगर, पटना में एनसीसी कैडेट्स को आपदा रेस्पांस के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण के दौरान 250 से अधिक एनसीसी कैडेट्स को आपदा, आपदा के प्रकार, बाढ़ व भूकम्प सुरक्षा, सड़क सुरक्षा तथा वज्रपात सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गई। फिर उन्हें अस्पताल-पूर्व चिकित्सा जैसे- रक्तश्राव नियंत्रण तकनीक, हृदयाघात व फेफड़ों को पुनर्जीवित करने की तकनीक- सीपीआर, घायलों को एक जगह से दूसरे जगह सुरक्षित पहुंचाने के तरीकें आदि के बारे में डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से बताया गया तथा इसका अभ्यास भी करवाया गया।
9 बटालियन एनडीआरएफ के कमान्डेंट विजय सिन्हा ने कहा कि आपदा जोखिम न्यूनीकरण के मद्देनजर हमारे बचावकर्मियों द्वारा बिहार में प्रखण्ड स्तर तक समुदाय के लोगों के साथ-साथ सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों त

