
देवघर।
महाशिवरात्रि को अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा देवतुल्य श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और सुविधा के मुकम्मल इंतजाम किये गए है।उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 42 सदस्यों की टीम मंदिर प्रांगण, शिवगंगा सरोवर एवं मंदिर के आसपास क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु प्रतिनियुक्त है।
महाशिवरात्रि के दौरान एनडीआरएफ के जवान 2 बोट के साथ शिवगंगा में उपस्थित है। साथ ही दूसरी टीम मंदिर प्रांगण में मुस्तैद है। इन टीमों में गोताखोर भी मौजूद है। कल सुबह तक एनडीआरएफ की टीम सभी जगहों पर तैनात रहेगी।
महाशिवरात्रि को लेकर उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने लोगो से अपील करते हुए कहा है कि शिवगंगा सरोवर में जलस्तर अधिक है इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इसके अलावे उन्होंने लोगों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।



