
जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा साकची गोलचक्कर पर सरइकेला में नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया . साथ ही रांची में भगवान् बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा की टूटने को लेकर रघुवर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी.
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव रंजन ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह उपस्थित थे. डॉ परितोष सिंह ने कहा कि जिस तरह से झारखंड में लगातार नक्सली हमले हो रहे हैं और जवानो की हत्या हो रही है इससे रघुवर सरकार की नाकामी सामने आ रही है. साथ ही यह सरकार शहीद के परिवार के सदस्यों को भी सम्मान नही दे रही है इससे इस सरकार की मानसिकता स्पष्ट हो रही है.
जिलाध्यक्ष संजीव रंजन ने कहा कि रघुवर सरकार के कार्यकाल में लगातार नकस्ली हमले हो रहे हैं जिससे लगातार हमारे जवान शहीद हो रहे हैं. और इस बहरी सरकार के कान में जू तक नहीं रेंग रही है. इससे साफ पता चलता है कि ये सरकार नक्सल के खिलाफ कितनी जागरूक है.रांची में भगवान् बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा छतिग्रसत किया गया मगर ये सरकार गुमनाम हो गई है.आज इन तमाम सवालो का जवाब युवा कांग्रेस रघुवर सरकार से मांग करती है. और दोषीयो पर अगर कार्रवाई नही होगी तो सरकार के खिलाफ आंदोलन होगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह, सचिव राकेश साहू, जिलाध्यक्ष संजीव रंजन,गोपाल यादव, जिला उपाध्यक्ष सुशील तिवारी, रंजीत राउत, मिंटू हेम्ब्रम, बिजेंद्र साहू, नंदलाल प्रसाद,पवन तिवारी, रोहित पाल, सुशील भगत, जगदीश महतो, देवाशीष घोष, रीता शर्मा, अरुण तिवारी, कमलेश यादव,प्रशांत चौधरी, दिनेश, हिरालाल करुवा, रंजन मिश्रा, नवीनद्र सिंह, बीमलेश सिंह, सहित कई लोग शामिल हुए.



