
***, बेहतर सेवा देने के लिए कटिबद्ध , नटराज बस सर्विस, CKP में स्टॉपेज को लेकर जबरदस्त पब्लिक डिमांड***
चाईबासा से रांची के लिए 2/2 AC बस सेवा की ऐतहासिक शुभारंभ को लेकर नटराज बस सेवा की ओर से पुरे जोर-सोर से तैयारी की जा रही है, इसके नटराज बस सर्विस के द्वारा चाईबासा के सरकारी बस पड़ाव की सफाई एवं बुकिंग काउंटर बनाने की तैयारी की जारही ! नटराज बस सर्विस के प्रोपराईटर अभिशेख कुमार चाईबासा में डेरा डाले हुए हैं ! उन्होंने कहा कि यहाँ के यात्रियों को वेहतर सुविधा देने के लिए नटराज बस सर्विस कटिबद्ध है, इसके अलावे उन्होंने कहा कि बस सेवा की शुरवात को लेकर चाईबासा के उपायुक्त का भरपूर सहयोग मिल रहा है , तथा उनके निर्देश बस सेवा को पूरी तरह से केश लेश होगा , यात्री बस टिकट की बुकिंग टाटा-राँची की तर्ज पर इस रट की टिकट ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है, तथा POS मशीन लगाने की व्यबस्था की जारही है, ताकी लोगों को ATM कार्ड स्वाइप टिकट बुकिंग करने में कोई दिक्कत नहीं होगी ! उद्घाटन समारोह के मुख्य अथिति तौर सांसद लक्ष्मण गिलुआ , एवं साथ में यहाँ के स्थानीय विधायक दीपक बिरुआ तथा उपायुक्त मौजूद रहेंगे ! इधर बस सेवा की शुरवात से यहाँ के लोग काफी खुश हैं, वहीं चक्रधरपुर में ठहराव को लेकर जबरदस्त पब्लिक डिमांड दिखने लगी है, जिसे लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कि बस सेवा की शुरवात को ऐतहासिक बताया तथा चक्रधरपुर में स्टॉपेज को लेकर सांसद लक्ष्मण गिलुआ के माध्यम से परिवहन विभाग से अनुमति लेने की बात कही है , ताकि चक्रधरपुर के लोग भी इस सेवा का आनंद ले सकें !

