
नई दिल्ली: राष्ट्रीय पोद्दार वैश्य महासभा भारत का दो दिवसीय 5वां महाधिवेशन दिल्ली के ट्रॉनिका सिटी स्थित ओम रीजेंसी के सभागार में भव्य रूप से आयोजित किया गया。 इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान लोकतांत्रिक व्यवस्था का पालन करते हुए सर्वसम्मति से डॉ. श्रीकांत पोद्दार को आगामी कार्यकाल के लिए एक बार फिर महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।
राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन और दीप प्रज्वलन
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत पोद्दार की अध्यक्षता और मुख्य अतिथि समाजसेवी-व्यवसायी बी.आर. अमरेश पोद्दार की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर रामकृष्ण पोद्दार (Ex DSP), सुमित पोद्दार, आलोक पोद्दार और अनिल पोद्दार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महाधिवेशन का उद्घाटन किया।
अधिवेशन से पूर्व ट्रॉनिका सिटी में ही महासभा के नए राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि अमरेश पोद्दार, आलोक पोद्दार और रामकृष्ण पोद्दार द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यालय परिसर “डॉ. श्रीकांत पोद्दार जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।
पदाधिकारियों का अभिनंदन और सहयोग की घोषणाएं
5 वर्ष का कार्यकाल सफलताપૂર્વक पूरा होने के उपरांत पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित सदस्यों ने फूल-मालाओं से डॉ. श्रीकांत पोद्दार का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और उनके प्रति अपनी पूर्ण आस्था व्यक्त की।
मुख्य अतिथि अमरेश पोद्दार और सुमित पोद्दार ने समाज को एकजुट करने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर विशेष बल दिया। वहीं, डॉ. श्रीकांत पोद्दार ने पूर्व की भांति समाज के प्रति पूरी तरह समर्पित रहकर चहुंमुखी विकास करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास कार्यों में सहयोग के लिए कई घोषणाएं की गईं:
अमरेश पोद्दार: भवन के डेवलपमेंट के लिए 1.51 लाख रुपये।
आलोक पोद्दार: 50 हजार रुपये।
रामकृष्ण पोद्दार (Ex DSP): 25 हजार रुपये।
इसके अलावा अन्य सदस्यों द्वारा कार्यालय के लिए फ्रिज, कूलर, पंखा और अन्य आवश्यक सामग्रियां भेंट करने की घोषणा की गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रेम रंजन पोद्दार ने किया, जबकि अंत में धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत देव द्वारा किया गया।

