Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » National News :भारतीय सेना के आधुनिकीकरण के नाम पर एक विशेष बैंक खाते में धन दान देने से संबंधित व्हाट्सएप का भ्रामक संदेश
Breaking News

National News :भारतीय सेना के आधुनिकीकरण के नाम पर एक विशेष बैंक खाते में धन दान देने से संबंधित व्हाट्सएप का भ्रामक संदेश

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 28, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
डेस्क।

इन दिनों व्हाट्सएप पर एक भ्रामक संदेश प्रसारित हो रहा है, जिसमें भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और युद्ध में घायल अथवा शहीद हुए सैनिकों के लिए एक विशेष बैंक खाते में धन दान देने की बात कही गई है। इस संबंध में गलत तरीके से भेजे जा रहे संदेश में कैबिनेट के एक निर्णय का हवाला दिया गया है और अभिनेता श्री अक्षय कुमार को इस प्रस्ताव के मुख्य परिवाहक के रूप में उद्धृत किया गया है।

उक्त संदेश में खाते का गलत विवरण दिया गया है, जिसके कारण ऑनलाइन दान अस्वीकृत हो रहा है। दान देने वाले लोगों को सतर्क रहना चाहिए और ऐसे धोखाधड़ी वाले संदेशों का शिकार नहीं बनना चाहिए।

सरकार ने युद्ध अभियानों के दौरान शहीद या दिव्यांग होने वाले सैनिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।

सरकार ने वर्ष 2020 में ‘सशस्त्र बल युद्ध हताहत कल्याण कोष (एएफबीसीडब्ल्यूएफ)’ की स्थापना की थी, जिसका उपयोग थल सैनिकों/नौसैनिकों /वायुसैनिकों के परिवारों को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किया जाता है। इससे कोष से वे सैनिक और उनके परिवार लाभान्वित होते हैं, जो सक्रिय सैन्य अभियानों में अपने प्राण न्यौछावर कर देते हैं या फिर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। भारतीय सेना, रक्षा मंत्रालय के भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग की ओर से इस कोष का लेखा-जोखा रखती है। दान हेतु सशस्त्र सेना युद्ध हताहत कल्याण कोष के खाते में सीधे योगदान दिया जा सकता है। बैंक खातों का विवरण नीचे दिया गया है:

पहला खाता

कोष का नामसशस्त्र सेना युद्ध हताहत कल्याण कोष
बैंक का नामकेनरा बैंक, साउथ ब्लॉक, रक्षा मुख्यालय नई दिल्ली – 110011
आईएफएससी कोडCNRB0019055
खाता संख्या90552010165915
खाते का प्रकारबचत

 

दूसरा खाता

कोष का नामसशस्त्र सेना युद्ध हताहत कल्याण कोष
बैंक का नामभारतीय स्टेट बैंक, संसद मार्ग, नई दिल्ली – 110011
आईएफएससी कोडSBIN0000691
खाता संख्या40650628094
खाते का प्रकारबचत

 

कोई भी दान एएफबीसीडब्ल्यूएफ के पक्ष में नई दिल्ली में देय डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से भी किया जा सकता है, जिसे डाक द्वारा निम्नलिखित पते पर भेजा जा सकता है:

लेखा अनुभाग

ऐजटन्ट जनरल ब्रांच

सेरमोनीअल एंड वेलफेयर डायरेक्टरेट

कमरा संख्या 281-बी, साउथ ब्लॉक

रक्षा मंत्रालय का एकीकृत मुख्यालय (सेना), नई दिल्ली  – 110011

A WhatsApp message is going around claiming that government has opened a bank account for the modernization of the Indian Army.#PIBFactCheck

❌ This claim is MISLEADING

❌The bank account mentioned in the message is NOT meant for modernization of Indian Army or for purchase… pic.twitter.com/flm2vGe22G

— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 27, 2025

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :Tata Steel observes National Fire Service Day at Jamshedpur

April 14, 2026

Jamshedpur News :टाटानगर रेल अस्पताल में ‘पोषण पखवाड़ा’ का आयोजन, कुपोषण के खिलाफ माताओं और बच्चों को किया गया जागरूक

April 14, 2026

Jamshedpur News : Tata Steel Tinplate Division Renovates and Reinvigorates its Crèche Facility

April 14, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.