की शाही लीची ,जानिए क्या है योजना
राजेस तिवारी
मुजफ्फरपुर-। जिले के शाही लीची अब सात समंदर पार अमेरिका के बाजार में दिखेगी | वहां लीची को बाजार देने की दिशा में पहली बार इस तरह का कदम उठाया गया है । अब बाग से सीधे लीची तोडकर अमेरिका के बाजार में भेजने की योजना है इसे जमीनी रूप देने के लिए प्रशि झण उसके बाद नोडल एजेंसी का चयन
और फिर उसके लिए संसाधन मुहैया कराया जाएगा । लीची बिहार ,खासकर मुजफ्फरपुर की पहचान है लेकिन इसकी मार्केटिंग के लिए खास प्रयास नहीं किए गए । सरकार की पहल के बाद लीची के दूर देशो में निर्यात के रास्ते खुल गए ।
योजना से जोड़े जाएंगे किसान बिहार सरकार के उद्यान विभाग की मदद से ज्यादा से ज्यादा किसानो को इस योजना से जोड़ा जायेगा | इसके लिए बहुत तैयारी देने की योजना है कोलकत्ता के रास्ते सफर मुजफ्फरपुर से कोलकत्ता बंदरगाह के रास्ते अमेरिका के बाजार में लीची को भेजा जायेगा | किसान मुरलीधर शर्मा व प्रगतिशील किसान श भुनाथ चौबे ने कहा की यह एक बेहतर पहल है इससे लीची किसानो की माली हालत सुधरेगी और शाही लीची का स्वाद विदेश के लोग भी लेंगे |




