राजेस तिवारी
मुजफ्फरपुर।
-बिहार के इस गांव में लोग 32 साल में बूढ़े हो जाते है | यहाँ ऐसे बुढो की संख्या दर्जनों है सरकार भी इससे अवगत है लेकिन हैरत की बात यह है की वह इसका कोई संज्ञान नहीं ले रही है | मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड स्थित अमेठा पंचायत का है | आरटी आई से मिली जानकारी जानकारी के अनुसार वृद्धावस्था पेंशन के लिए यहाँ के 32 वर्ष के युवा भी बूढ़े बन गए है वृद्धों की हकमारी के इस मामले का खुलासा सूचना के अधिकार के से हुआ है |
मतदाता सूची से उजागर हुआ घोटाला
दिवाकर के अनुसार गांव के उपेंद्र मिश्रा (53वर्ष)सचिन्द्र भगत (51वर्ष )संतोष कुमार सचिन्द्र भगत (34 वर्ष )रविन्द्र मिश्रा (48 वर्ष )मुनी देवी (38 वर्ष)समेत दो दर्जन से अधिक ऐसे लोग है जो इसका लाभ उठा रहे है निर्वाचन आयोग की और से निर्गत मतदाता सूची से मिलान करने के बाद यह सच्चाई सामने आई |
60 साल की उम्र वाले ही ले सकते लाभ
नियम के अनुसार वृद्धावस्था पेंशन के लिए 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र के व्यक्ति ही पात्र होते है | लेकिन यहाँ 32 से 54 साल की उम्र वाले भी इसका लाभ ले रहे है |





