जमशेदपुर।
मुसाबनी प्रखंड के बेनाशोल ,चाकुलिया मेढ़िया और कुईलीसुता गांव में नुक्कड़ नाटक के द्वारा प्रचार प्रसार का कार्यक्रम सूचना एवं जन संपर्क विभाग के ओर से चलाया गया। योजना साक्षरता अभियान कार्यक्रम में कलाधाम के कलाकारों ने जन अरोग्य योजना एवं स्वच्छता पर मनोरंजक व जानकारी प्रदत्त नुक्कड़ नाटक” आयुष्मान एक सहारा” और समुख्यमंत्री गम्भीर बीमारी ईलाज योजना का मंचन किया और जागरूकता वाहन के द्वारा भी विभिन्न गांवों में पहले पढाई फिर विदाई, महिलाओं के लिए एक रूपये में रजिस्ट्रेशन और आयुष्मान भारत के बारे में जानकारी देने के लिए प्रचार प्रसार किया गया। नाटक के द्वारा ग्रामीणों को आयुष्मान भारत, जन आरोग्य योजना और स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। नाटक देखने के सैकड़ों लोगों मंचन स्थल पर उपस्थित हुए इन ग्रामीणों को योजना का लाभ उठाने का सन्देश दिया गया।
नाटक में शुरू सरदार, अंकित गोप, विष्णु, गुरूवारी, लक्ष्मी और विक्रम झा की महत्वपूर्ण योगदान रहा।




