
जमशेदपुर।

एम जी एम थाना अन्तर्गत खड़िया बस्ती के पास दो अलग अलग गोली चालन के मामले का पुलिस ने उदभेदन कर दिया है। इस मामले मं पुलिस भाजपा नेता सहित चार लोगो को गिरफ्तार किया है। सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
मालूम हो कि गुरुवार की रात एम जी एम थाना क्षेत्र में दो अलग अलग जगहो मे गोली चालन की घटना हुई थी। एक घटना भाजपा नेता पर घर जाते समय अज्ञात लोगो के द्रारा गोली चलाया गया था। जिससे वह बाल बाल बच गया। वही दुसरी घटना खड़िया बस्ती में झाड़ियों में एक शव बरामद किया गया था.। शव की पहचान जिले से तड़ीपार अपराधी शैंकी यादव के रुप में की गई थी।
इस मामले को लेकर जिले के एस एस पी के निर्देश पर सिटी एस पी के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया।टीम मे तत्परता पूर्वक कार्ववाई करते हुए पुरे मामले का उदभेदन 12 घंटे के अंदर कर दिया। एम जी एम थाना में सिटी एस पी सुभाष चन्द्र जाट ने संवाददाता सम्मेलन कर पुरे मामले की जानकारी दी। इस सबंध में सिटी एस पी ने बताया कि एम जी एम थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती में एक शव पाया गया । शव में गोलिया के निशान थे और पत्थर से कुचला हुआ था। शव की पहचान अपराधी शैकी यादव के रुप में की गई। वह तड़ीपार अपराधी था।वही दुसरी घटना राजेश सिह पर गोली चलने की बात सामने आई। जांच मे पाया गया दोनो मामला एक दुसरे से जुड़ा हुआ है। इस दौरान शैकी यादव के परिजनो ने हत्या को लेकर राजेस सिह पर मामला दर्ज कराया। पुलिस के द्रारा कड़ाई से पुछताछ में स्वीकार किया कि उसने ही अपने दोस्तो के साथ मिलकर शैकी की हत्या की है। और साक्ष्य छुपाने के उद्देशय से वहां पर पिस्तौल रख दिया। उसने पुलिस को बताया कि हत्या कारण पुरानी दुश्मनी बताया। इस मामले में प्राथमिक के आठ अभियुक्तो मे चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें राजेश सिंह, सुमन सिह,शेखर रक्षित. संतोष तिवारी उर्फ मिथिलेश तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। वही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त किया टाटा सफारी ,दो पिस्टल और दो जिंदा कारतुस बरामद किया है।

