
जमशेदपुर।


डायन बिसाही के संदेह में भतीजे ने अपने चाचा –चाची की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है। घटना पूर्वी सिहभूम जिले के पटमदा थाना क्षेत्र की है। वही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान ओपिंद टुडू(70) और कोकी टुडू (60) के रूप में की गई।
आरोपी शिशलाल टुडू (30) ने पुलिस को बताया कि वो अपने तीन बच्चे और पत्नी के साथ रहता है। उसकी पत्नी की तबीयत काफी दिनों से खराब रह रही थी। इसी बात पर उसे यह शक हुआ कि ओपिंद टुडू और कोकी टुडू तंत्र-मंत्र करते हैं। इसी बात पर सोमवार की शाम वो शराब के नशे में उनके घर पहुंचा और झगड़ा किया। जिसके बाद धारदार कुल्हाड़ी से दोनों की हत्या कर दी।

