
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर के पास स्कार्पियो में संदिग्ध अवस्था मे विसफोटक मिला, इसकी जानकारी महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दी। शाम 4 बजे के करीब पुलिस को लावारिस कार कि सूचना मिली, संदिग्ध कार की जानकारी मिलते ही तलाशी ली गई और जांच अभी भी जारी है। कार में जिलेटिन जैसी वस्तु दिखी, उसी वक्त तुरंत बॉम्ब स्क्वाड को बुलाकर जांच शुरू की गई।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि, मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के कुछ दूर पर एक स्कॉर्पियो वैन मिली है, उस स्कॉर्पियो वैन में कुछ जिलेटिन पाया गया है, इसकी पूरी जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रहा है, जो भी असलियत है जल्द से जल्द सामने आएगी।

